फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   chaturmas start from 19th july

अगले चार माह न करें कोई शुभ काम

Thu, 18 Jul 2013 07:24 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Jul 2013 07:24 AM IST
विज्ञापन
chaturmas start from 19th july

ईश्वरीय विधान के अनुसार भगवान विष्णु पिछले आठ महीने से संसार की देख-रेख कर रहे हैं। 19 जुलाई को देवशयनी एकादशी को भगवान सोने जा रहे हैं। चार महीने तक शेषशैय्या पर आराम करने के बाद भगवान 13 नवम्बर को देवप्रबोधनी एकादशी के दिन जागेंगे। इस बीच भगवान शिव ही संसार की देखरेख की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन


शास्त्रों में आषाढ़ शुक्ल एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी को चतुर्मास कहा गया है। कहते हैं कि इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए, खासकर विवाह, जनेऊ, मुंडन के लिए यह वर्जित समय होता है। इस दौरान इन शुभ संस्कारों का आयोजन करने पर भगवान की कृपा नहीं मिलती और वैवाहिक जीवन में परेशानी एवं संस्कारों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है।
विज्ञापन


चतुर्मास के दौरान भगवान शिव रूद्र रूप में शासन करते हैं। रूद्र न्याय के मामले में बड़े ही सख्त हैं। इसलिए इन चार महीनों में सात्विक भाव से शिव की पूजा करनी चाहिए। अपना कल्याण चाहने वालों को मांस, मदिरा, झूठ, लोभ, परनिंदा, काम, क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। भगवान विष्णु इन चार महीनों में जल में निवास करते हैं इसलिए जल में विष्णु का तेज मौजूद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्योदय से पूर्व उठकर बेलपत्र तिल और आंवले का उबटन लगाकर नदी अथवा तालाब में स्नान करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है और स्वास्थ्य उत्तम रहता है।

पुराणों के अनुसार इन चार माह में शिव की भक्ति करने वालों पर शिव की कृपा बनी रहती है और मनोवांछित फल मिलता है। प्राचीन काल में इस दौरान लोग अपना पूरा ध्यान भक्ति, भजन में लगाते थे। यह समय कुंडलिनी जागरण और मंत्र साधना के लिए भी उत्तम होता है।


पण्डित जयगोविंद शास्त्री के अनुसार चतुर्मास में रूद्र के साथ वरूण, यम एवं निरऋति देवी का प्रभाव बढ़ेगा। इसलिए इन चार महीनों में लोगों को संयम और सजग रहना चाहिए। वरूण देव बाढ़ और वर्षा से पीड़ा पहुंचाएंगे। निरऋति देवी महामारी और रोग में वृद्घि करेंगी और यम लोगों को काल के गाल में पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed