{"_id":"5bc3962caba5b941812196991593bb39","slug":"chaitra-shasti-vrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र छठ आज, जानिए क्यों करते हैं यह व्रत ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
चैत्र छठ आज, जानिए क्यों करते हैं यह व्रत
राकेश/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Apr 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे साल होने वाले षष्ठी व्रत में कार्तिक कृष्ण षष्ठी और चैत्र शुक्ल षष्ठी का बड़ा महत्व है। स्कंद पुराण में इसे स्कंद षष्ठी और संतान षष्ठी कहा गया है।
विज्ञापन
इस पुरण में कहा गया है कि इस व्रत से संतान सुख की प्राप्ति होती है। संतान की आयु और स्वास्थ्य के लिए भी यह व्रत उत्तम माना गया है।
पढ़ें, अप्रैल महीने का राशिफल विस्तार से
विज्ञापन
ब्रह्मवैवर्तपुराण में बताया गया है कि स्कंद षष्ठी के व्रत से राजा प्रियव्रत के मृत बालक का नया जीवन मिल गया था। इसलिए उनके राज्य में प्रजा बड़ी श्रद्घा से इस व्रत को मनाने लगे। इस व्रत को लेकर ऋषि च्यवन की भी एक कथा है।
विज्ञापन
पढ़ें,यह पांच चीज घर में रखें धन बढ़ेगा और खुशहाली आएगी
इस कथा में बताया गया है कि स्कंद षष्ठी के व्रत से उनकी आंखों की रोशनी लौट आई थी। इसलिए इस व्रत को स्वास्थ्य और नवजीवन प्रदान करने वाला बताया गया है।
पढ़ें,क्यों! एक समय जन्म वाले दो लोगों के भाग्य एक जैसे नहीं होते
वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो इस समय सूर्य पूर्ण रुप से उत्तरायण हो चुके होते हैं। सूर्य की प्रखर किरण से पक रबी की फसल घर आ चुकी होती है। इसका धन्यवाद करने के लिए लोग सूर्य की उपसना करते हैं।