फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Chaitra Navratri 2025 Seeing such dreams during Navratri is very auspicious Know Other Details Inside

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में ऐसे सपने देखना होता है बेहद शुभ, माता रानी का मिलता है विशेष आशीर्वाद

Wed, 02 Apr 2025 11:04 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 02 Apr 2025 11:04 AM IST
सार

Navratri 2025: आज की इस खबर में हम आपको नवरात्रि के दौरान देखे गए सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं। कहते हैं कि इन सपनों को शुभ और भविष्यसूचक संकेतों के रूप में माना जाता है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Seeing such dreams during Navratri is very auspicious Know Other Details Inside
Akhand Jyoti on Chaitra Navratri - फोटो : adobe stock

विस्तार

चैत्र नवरात्रि का त्योहार हर तरफ भक्तिपूर्वक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।  इन नौ दिनों में भक्त श्रद्धा और भक्ति से व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि शब्द सुनते ही हमारे मन में शक्ति, भक्ति और साधना जैसी भावनाएं आ जाती हैं। हालांकि, कई बार नौ दिनों के उपवास के समय हमें कई तरह के सपने भी आते हैं। हालांकि, कई लोग इन सपनों के असल मतलब को नहीं समझ पाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको नवरात्रि के दौरान देखे गए सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं। कहते हैं कि इन सपनों को शुभ और भविष्यसूचक संकेतों के रूप में माना जाता है।

विज्ञापन


नवरात्रि में देखे जाने वाले सपने
अगर नवरात्रि के दिनों में आपको मां दुर्गा या फिर कई अन्य देवी-देवताओं के दर्शन होते हैं तो यह शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे सपने देखने का मतलब है कि भविष्य में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। यही नहीं, मान्यता यह भी है कि इन सपनों को देखने से सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं और भगवान का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहता है।
विज्ञापन


नदी या झरने का सपना आने का अर्थ
 बहता हुआ साफ पानी या नदी या फिर झरना शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह सपना बताता है कि आपके जीवन में सुखद परिवर्तन आने वाला है और आपके कष्ट का समय अब खत्म होने वाला है। मान्यता यह भी है कि ऐसे सपनों का मतलब होता है कि मां दुर्गा का आप पर विशेष आशीर्वाद है और अब आपकी सारी मुश्किलें खत्म होने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपने में फूल देखने का मतलब
अगर आप सपने में फूलों की वर्षा या सुंदर पुष्प देखती हैं तो –यह सपना सौभाग्य, प्रेम और खुशहाली का संकेत देता है। यह बताता है कि आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप जो भी कर रहे हैं, उसमें कामयाबी जरूर मिलेगी। ऐसे में आपको धैर्य रखने की जरूरत है।

क्या होता है गाय का सपना देखने का अर्थ?
अगर आप गाय का सपना देखते हैं तो यह भी काफी शुभ माना जाता है। सफेद या लाल रंग की गाय यह दर्शाता है कि आपके घर में धन, ऐश्वर्य और शांति आने वाली है। आपको बस थोड़ा सब्र करने की जरूरत है। इसलिए अगर आपको भी ऐसे सपने आते हैं तो यह आपकी सारी परेशानी खत्म होने का संकेत देती है।



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed