Chaitra Navratri 2024: इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें क्या होगा इसका परिणाम
Chaitra Navratri 2024: इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं और कहा जाता है कि घोड़े पर सवार होकर माता रानी का आगमन शुभ नहीं माना जाता। इससे देश-दुनिया में कई गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chaitra Navratri 2024: इस बार 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जो कि 17 अप्रैल तक रहेगी। नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही पावन माने जाते हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, लेकिन इस बार नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन की सवारी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। दरअसल इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं और कहा जाता है कि घोड़े पर सवार होकर माता रानी का आगमन शुभ नहीं माना जाता। इससे देश-दुनिया में कई गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में इन नौ दिनों तक कैसे पूजा-पाठ करें कि आपको शुभ फल मिले, ऐसा क्या करें कि अनहोनी के प्रभाव को कम किया जा सके? इन्हीं सब बातों को हम बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...
Chaitra Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें तिथि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व
चैत्र नवरात्रि मुहूर्त
- चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ- 9 अप्रैल 2024
- कलश स्थापना मुहूर्त - सुबह 06.02 - सुबह 10.16
- अभिजित मुहूर्त - सुबह 11.57 - दोपहर 12.48
घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा
देवी भागवत पुराण के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के दौरान वाहन का विशेष महत्व होता है। इस बार नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से हो रही है और जब नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से होती है तो माता का वाहन घोड़ा होता है। घोड़े पर सवार होकर माता रानी का धरती पर आगमन शुभ नहीं माना जाता है। इससे कई गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं।
घोड़े पर सवार होकर माता रानी के आगमन अर्थ
नवरात्रि में माता का आगमन घोड़े पर होता है तो समाज में अस्थिरता, तनाव अचानक बड़ी दुर्घटना, भूकंप चक्रवात, सत्ता परिवर्तन, युद्ध आदि की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है।
Chaitra Navratri 2024: 'चैत्र नवरात्रि' में इन बातों का रखें ध्यान, बनी रहेगी नवदुर्गा की असीम कृपा
शुभ परिणाम के लिए ऐसे करें पूजा
घोड़े पर माता का आगमन शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इस नवरात्रि में माता की पूजा क्षमा प्रार्थना के साथ करें। पूरे दिन विधिवत पूजा करने के बाद क्षमा प्रार्थना करने से माता प्रसन्न होंगी और शुभ फल देंगी।