Chaitra Navratri 2024: 'चैत्र नवरात्रि' में इन बातों का रखें ध्यान, बनी रहेगी नवदुर्गा की असीम कृपा
Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। इसमें एक चैत्र नवरात्रि दो गुप्त नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। इसमें एक चैत्र नवरात्रि दो गुप्त नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि है। पूरे भारत में इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। चारों नवरात्रि का अपना विशेष महत्व है। वहीं चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, जो नवमी तिथि पर संपन्न होती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान माता रानी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
इस दौरान भक्तजन माता को प्रसन्न करने के लिए पूरे नौ दिनों के उपवास भी रखते हैं। मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन से सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हालांकि, कई बार लोग जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो व्रत को सफल बनाने में बाधा डाल सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, नवरात्रि में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- नवरात्रि में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। घर के किसी भी हिस्से में धूल व गंदगी ना होने दें। मान्यता है कि जिस घर में गंदगी होती है, वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता।
- नवरात्रि में भूलकर भी बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो जीवन पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।
- नवरात्रि में यदि कलश स्थापना और अखंड ज्योत जलाई गई हो, तो उस घर को भूलकर भी खाली ना छोड़ें। घर में हर समय कोई ना कोई सदस्य मौजूद रहना चाहिए।
- नवरात्रि में दिन में सोना नहीं चाहिए। इन दिनों आप कीर्तन करें और परिवार के साथ मंदिरों में दर्शन के लिए जाएं।
- इस दौरान घर में सात्विक भोजन ही बनाएं। भूलकर भी मांसाहार और तामसिक भोजन ना करें। इसके अलावा घर में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल ना करें।
- नवरात्रि की पूजा में मां के प्रिय रंग लाल, पीले, गुलाबी और हरे रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें।
- इस दौरान मन को स्वच्छ रखें। किसी के बारे में गलत सोच और गलत विचार नहीं रखना है।
- नवरात्रि के दौरान अनाज और दालें नहीं खानी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है