फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Can women also wear Rudraksha or Not Know its rules in the scriptures and other Details Inside

Rudraksha: क्या महिलाएं भी धारण कर सकती हैं रुद्राक्ष ? जानें क्या है शास्त्रों में इसके नियम

Mon, 28 Apr 2025 04:44 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 28 Apr 2025 04:44 PM IST
सार

Woman Wearing Rudraksh: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या महिलाएं भी रुद्राक्ष पहन सकती हैं या नहीं। दरअसल,  शास्त्रों में ऐसा कहीं नहीं लिखा कि महिलाओं को रुद्राक्ष पहनने से मना किया गया है

विज्ञापन
Can women also wear Rudraksha or Not Know its rules in the scriptures and other Details Inside
रुद्राक्ष को ऐसे करें धारण - फोटो : freepik.com

विस्तार

रुद्राक्ष पहनना हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। हालांकि, इसके पहनने के बाद कई नियमों का भी पालन करना पड़ता है, तभी इसका फल मिल पाता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या महिलाएं भी रुद्राक्ष पहन सकती हैं या नहीं। दरअसल, शास्त्रों में ऐसा कहीं नहीं लिखा कि महिलाओं को रुद्राक्ष पहनने से मना किया गया है। मतलब साफ है कि महिलाएं भी बिना किसी झिझक के रुद्राक्ष पहन सकती हैं और इसके सारे फायदे पा सकती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रुद्राक्ष पहनने के क्या फायदे हैं और क्यों महिलाएं को इसे धारण करने की मनाही है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए ऐसे है फायदेमंद
रुद्राक्ष पहनने से महिलाओं को बहुत फायदा होता है। इससे दिमाग शांत रहता है, तनाव कम होता है और सेहत भी अच्छी बनी रहती है। आजकल के समय में, जब चिंता और भागदौड़ बहुत बढ़ गई है, रुद्राक्ष पहनना महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे न सिर्फ मन मजबूत होता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है और जिंदगी में पॉजिटिविटी आती है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें खास ध्यान
रुद्राक्ष पहनते वक्त कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसे हमेशा साफ-सफाई और श्रद्धा के साथ पहनना चाहिए। कुछ परंपराओं में ऐसा कहा जाता है कि महिलाएं मासिक धर्म के दौरान रुद्राक्ष न पहनें, लेकिन यह पूरी तरह से उनकी आस्था और विश्वास पर निर्भर करता है। वैसे नहाते समय या कोई अपवित्र काम करते वक्त रुद्राक्ष उतार देना अच्छा माना जाता है, ताकि उसकी पवित्रता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को पहनने चाहिए इस तरह के रुद्राक्ष
महिलाओं के लिए कुछ खास रुद्राक्ष बहुत फायदेमंद माने जाते हैं, जैसे एक मुखी, पांच मुखी, छह मुखी और नौ मुखी रुद्राक्ष। इन रुद्राक्षों को पहनने से महिलाओं का सौंदर्य निखरता है, सेहत अच्छी रहती है और मन भी संतुलित रहता है। रुद्राक्ष पहनने से अंदर से एक अलग तरह की पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, जिससे इंसान हर काम में अच्छा महसूस करता है।


बगैर किसी संकोच के धारण कर सकती हैं महिलाएं
असल में रुद्राक्ष सिर्फ गहना नहीं है, बल्कि भगवान का दिया हुआ एक दिव्य वरदान है। जो भी इसे श्रद्धा से पहनता है, उसके जीवन में सुख, शांति और सफलता आती है। इसलिए अगर कोई महिला रुद्राक्ष पहनना चाहती है तो उसे बिल्कुल संकोच नहीं करना चाहिए। यही नहीं, शास्त्रों की मानें तो रुद्राक्ष महिला या पुरुष, बच्चा या बूढ़ा आराम से पहन सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed