फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Buddha Purnima 2019 date time and shubh muhurat

Buddha Purnima 2019: बुद्ध पूर्णिमा पर बना समसप्तक राजयोग, होगी उन्नति और मिलेगी सफलता

Sat, 18 May 2019 11:22 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 May 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima 2019 date time and shubh muhurat
buddha purnima 2019

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। 18 मई को वैशाख माह की पूर्णिमा है जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने अपना 9वां अवतार भगवान बुद्ध के रूप में लिया था। इस बार बुद्ध पूर्णिमा बहुत ही शुभ मुहूर्त में मनाई जा रही है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन सम सप्तक राजयोग बन रहा है। इस दिन शुभ कार्यों के स्वामी देव गुरु बृहस्पति व नवग्रहों के राजा सूर्यदेव आमने-सामने रहेंगे। इस कारण सूर्य व गुरु का समसप्तक राजयोग बनेगा। समसप्तक राजयोग बनने से इस दिन सभी कार्यों में स्थायित्व के साथ उन्नति से भरपूर रहेगा। इस दिन भूमि, मकान, वाहन खरीदना, पदभार ग्रहण करना और नए व्यापार व्यवसाय का शुभारंभ करना बहुत ही अधिक शुभ फलदायी और मंगलकारी होगा। 

विज्ञापन


हिंदू धर्म के अनुयायी इसे सत्य विनायक पूर्णिमा के रुप में भी मनाते हैं। वैशाख पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध का अवतार होने पर बौद्ध अनुयायी इसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं। इस पूर्णिमा पर कई तरह के योग बन रहे हैं, जो शुभ फलदायी और मंगलकारी हैं। वैशाख महीने की बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा घाट पर स्नान करने से कई तरह के पाप से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति व्याप्त होती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण के बचपन के दोस्त सुदामा जब द्वारिका उनके पास मिलने पहुंचे थे, तो भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें वैशाख पूर्णिमा यानि सत्य विनायक पूर्णिमा व्रत का विधान बताया। बुद्ध पूर्णिमा पर देश के कई जगहों पर तरह- तरह के आयोजन किए जाते है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed