{"_id":"e6b418aa106f68a5a3c924b5587266ba","slug":"bhagoria-holi-madhyapradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से डरते हैं तो होली के दिन यहां नहीं जाएं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
शादी से डरते हैं तो होली के दिन यहां नहीं जाएं
अमर उजाला/नई दिल्ली, इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 14 Mar 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भील आदिवासियों में होली की एक रोचक परंपरा है। होली से पहले इस क्षेत्र में एक बाजार लगता है जिसे हाट कहा जाता है। इस हाट में लोग जरूरी चीज खरीदने आते हैं साथ ही नये रिश्ते की शुरूआत की भी कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
भील युवक अपने हाथों में मांदल नामक वाद्य यंत्र लेकर बजाते हैं और नृत्य करते हैं। नृत्य करते हुए जिस युवती को गुलाल लगा देते हैं वह युवती भी बदले में युवक को गुलाल लगा देती है तो दोनों में आपसी रजामंदी समझी जाती है।
विज्ञापन
इसके बाद भील युवक युवती को लेकर भाग जाता है और इन दोनों की शादी हो जाती है। अगर युवती गुलाल नहीं लगाती है जो युवक किसी अन्य युवती की तलाश करता है।
मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में भी होली की एक अनूठी परंपरा है। यहां लोग होली के दिन एक दूसरे पर अंगारे फेंकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से होलिका राक्षसी का अंत होता है।
विज्ञापन