फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   benefits of ganga snan

गंगा स्नान के ये हैं फायदे

Mon, 06 Aug 2012 04:53 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2012 04:53 PM IST
विज्ञापन
benefits of ganga snan
शास्त्रों के अनुसार जिस दिन गंगा
विज्ञापन
पृथ्वी पर आयी थी उस दिन जेष्ठ शुक्ल दशमी तिथि थी। इसलिए हर वर्ष जेष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करके दान-पुण्य करने से कई गुणा अधिक पुण्य प्राप्त होता है।

ब्रह्मपुराण में कहा गया है कि 'ज्येष्ठे मासि सिते पक्षे दशमी हस्तसंयुता। हरते दश पापानि तस्माद् दशहरा स्मृता।।' इसका अर्थ है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि हस्त नक्षत्र से युक्त होने पर दस प्रकार के पापों का नाश करने वाली है। इस दिन गंगा स्नान करने से छल, कपट, लोभ, परनिंदा, बुरे विचार के कारण लगने वाले दोष समाप्त होते हैं। अवैध संबंध, अकारण जीवों को कष्ट पहुंचाने एवं असत्य बचन बोलने से जो पाप लगता है वह पाप भी गंगा स्नान से धुल जाता है।

गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और पूजा अर्चना के बाद बाल काटकर गंगा में विसर्जित करने पर स्वास्थ्य लाभ मिलता है एवं जीवन पर आने वाले संकटों से बचाव होता है। इस दिन शिव पूजा का भी विधान है। गंगा जब स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरी तब अपने वेग से पृथ्वी पर हहाकार मचाने लगी।

भगवान शिव ने पृथ्वी की रक्षा के लिए गंगा को अपनी जटाओं में बांध लिया और गंगा की एक धारा को पृथ्वी पर उतार दिया। शास्त्रों कहा गया है कि भगवान विष्णु के चरणों से निकली और शिव की जटाओं में लिपटी गंगा के जल में डुबकी लगाने मात्र से विष्णु और शिव का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त हो जाता है।

गंगा दशहरा के दिन गंगा अवतरण की कथा सुनने से भी पुण्य लाभ मिलता है। जो लोग गंगा स्नान नहीं कर सकते हैं वह अपने घर में ही बाल्टी में जल भरकर उसमें थोड़ा गंगा जल मिलाकर गंगा माता का स्मरण करते हुए स्नान करें। इससे भी गंगा स्नान का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed