{"_id":"6847c202ff336f92bc056d54","slug":"bada-mangal-2025-jyeshtha-month-tuesday-puja-vidhi-importance-and-significance-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ का अंतिम बड़ा मंगलवार आज, ऐसे करें पूजा, मिलेगा सभी संकटों से छुटकारा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ का अंतिम बड़ा मंगलवार आज, ऐसे करें पूजा, मिलेगा सभी संकटों से छुटकारा
Tue, 10 Jun 2025 10:56 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:56 AM IST
सार
Bada Mangal 2025: आज ज्येष्ठ का आखिरी और पांचवां बड़ा मंगलवार है, जिसे सबसे महत्वपूर्ण और फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधिपूर्वक की गई पूजा से भगवान हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर कर देते हैं।
विज्ञापन
आज ज्येष्ठ का आखिरी और पांचवां बड़ा मंगलवार है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Bada Mangal 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास में आने वाले मंगलवारों को 'बड़ा मंगलवार' कहा जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान हनुमानजी को समर्पित होता है और इन मंगलवारों का व्रत और पूजन करने से भक्तों को विशेष फल प्राप्त होते हैं। आज ज्येष्ठ का आखिरी और पांचवां बड़ा मंगलवार है, जिसे सबसे महत्वपूर्ण और फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधिपूर्वक की गई पूजा से भगवान हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर कर देते हैं।
हनुमान जी को ऊर्जा, शक्ति, बुद्धि, निष्ठा और भक्ति का प्रतीक माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, वे श्रीराम के अनन्य भक्त हैं और सच्ची सेवा और भक्ति के आदर्श हैं। ज्येष्ठ मास में गर्मी, कष्ट और रोगों से राहत पाने के लिए इस दिन व्रत रखना, पूजा करना और कुछ विशेष उपाय करना अत्यंत शुभ माना गया है।
विज्ञापन
हनुमान जी की पूजा विधि
बड़े मंगलवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ लाल वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर में या किसी हनुमान मंदिर में जाकर भगवान हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीपक जलाएं। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पण करें, जो उन्हें अत्यंत प्रिय है। इसके पश्चात लाल फूल, गुड़-चना या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
अब श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। फिर हनुमानजी के किसी मंत्र का 108 बार जप करें। अंत में आरती करें और भगवान से अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें। इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना, गरीबों को दान देना, और गाय को गुड़-चना खिलाना भी अत्यंत पुण्यदायक माना गया है।
मंगलवार को लाल कपड़े में मसूर की दाल, गुड़ और तांबे का सिक्का बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें।
शनि और मंगल दोष से राहत के लिए
पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर “श्रीराम दूताय नमः” मंत्र का जप करें।
विवाह में आ रही बाधाओं के निवारण हेतु
मंगलवार को व्रत रखकर हनुमान जी के समक्ष गाय के घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
नकारात्मक ऊर्जा और भय दूर करने के लिए
घर के मुख्य द्वार पर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शारीरिक कमजोरी व रोग से मुक्ति के लिए
हनुमान मंदिर में जाकर लाल ध्वज चढ़ाएं और “ॐ श्री हनुमते नमः” मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
हनुमान जी को ऊर्जा, शक्ति, बुद्धि, निष्ठा और भक्ति का प्रतीक माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, वे श्रीराम के अनन्य भक्त हैं और सच्ची सेवा और भक्ति के आदर्श हैं। ज्येष्ठ मास में गर्मी, कष्ट और रोगों से राहत पाने के लिए इस दिन व्रत रखना, पूजा करना और कुछ विशेष उपाय करना अत्यंत शुभ माना गया है।
विज्ञापन
Bada Mangal 2025: आज ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगलवार, करें हनुमान जी को प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय
विज्ञापन
बड़े मंगलवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ लाल वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर में या किसी हनुमान मंदिर में जाकर भगवान हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीपक जलाएं। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पण करें, जो उन्हें अत्यंत प्रिय है। इसके पश्चात लाल फूल, गुड़-चना या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
अब श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। फिर हनुमानजी के किसी मंत्र का 108 बार जप करें। अंत में आरती करें और भगवान से अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें। इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना, गरीबों को दान देना, और गाय को गुड़-चना खिलाना भी अत्यंत पुण्यदायक माना गया है।
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय
कर्ज से मुक्ति के लिएमंगलवार को लाल कपड़े में मसूर की दाल, गुड़ और तांबे का सिक्का बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें।
शनि और मंगल दोष से राहत के लिए
पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर “श्रीराम दूताय नमः” मंत्र का जप करें।
विवाह में आ रही बाधाओं के निवारण हेतु
मंगलवार को व्रत रखकर हनुमान जी के समक्ष गाय के घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
नकारात्मक ऊर्जा और भय दूर करने के लिए
घर के मुख्य द्वार पर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शारीरिक कमजोरी व रोग से मुक्ति के लिए
हनुमान मंदिर में जाकर लाल ध्वज चढ़ाएं और “ॐ श्री हनुमते नमः” मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन