{"_id":"23fec2b401c6876865120a9e27e4758a","slug":"amarnath-yatra-in-sawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन माह में अमरनाथ यात्रा से मिलता है अच्छा जीवनसाथी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
सावन माह में अमरनाथ यात्रा से मिलता है अच्छा जीवनसाथी
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ ज्योतिर्लिंग की यात्रा अपने अंतिम चरण में है। यात्रा का मार्ग दुर्गम होने के यहां आने वाले श्रद्घालुओं में युवकों की संख्या अधिक होती है लेकिन इस वर्ष युवतियों की संख्या में भी काफी वृद्घि हुई। पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए आई युवतियां अपने अच्छे जीवन और अच्छे जीवन साथी की कामना कर रही हैं।
विज्ञापन
पंचवटी से पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए आई पूजा बताती हैं कि इस साल पवित्र गुफा में हिमलिंग बेशक विलीन हो चुके हों, लेकिन उनके मन में यात्रा को लेकर कोई भी संशय नहीं है। उन्होंने बताया कि मन में भगवान शिव के प्रति आस्था और विश्वास की लौ को जलाते हुए यात्रा करने से मन की सभी कामनाएं पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
अन्य यात्री रीता बटवाली ने कहती हैं कि बुजुर्गों का कहना है कि सावन मास में अमरनाथ यात्रा से अच्छा जीवनसाथी मिलता है और जीवन भी सुखमय होता है। उन्होंने कहा है कि उनके मन में भी यह इच्छा है कि श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा अमरनाथ से अच्छे जीवनसाथी और अच्छे जीवन की कामना करेंगी।
विज्ञापन
हिन्दू धर्म में मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने से सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। क्योंकि इसी महीने में देवी पार्वती ने भगवान शिव की तपस्या करके उन्हें पति रूप में प्राप्त करने का आशीर्वाद प्राप्त किया था। यही कारण है कि सावन के महीने में कुंवारी कन्याएं सोमवार का व्रत रखती हैं और शिव पार्वती की पूजा करती हैं। जबकि सुहागन स्त्रियां अपने सौभाग्य में वृद्घि के लिए व्रत रखती हैं।
हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में ज्योतिर्लिंग के दर्शन प्राप्त हों तो यह उत्तम फलदायी होता है। इससे शीघ्र मानोवांछित फल की प्राप्ति होती है। विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मनोनुकूल वर मिलता है।
यही कारण है कि सावन में झारखंड स्थिति बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में भी बड़ी संख्या में युवतियां मनोवांछित वर की प्राप्ति की अभिलाषा लेकर आती हैं। मान्यता है कि बाबा बैद्यनाथ को कांवर अर्पित करने से कन्या के विवाह में आने वाली बाधा दूर हो जाती है।