फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Akshaya Tritiya 2019 date shubh muhurat and importance

Akshaya Tritiya 2019 : जानें किस कारण अक्षय तृतीया को माना गया सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त

Mon, 29 Apr 2019 11:51 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2019 date shubh muhurat and importance
akshaya tritiya 2019
अक्षय तृतीया का त्योहार 7 मई को है। अक्षय तृतीया का मतलब ऐसी तिथि से है जिसका कभी भी क्षय यानि खत्म ना होना। अक्षय तृतीया जिसमें सौभाग्य और शुभ फल का कभी क्षय नहीं होता। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। अक्षय तृतीया पर नई चीजों की खरीदारी बहुत ही शुभ मानी जाती है विशेषकर सोने के बने गहने।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया क्यों है शुभदायक 

ज्योतिष में मांगलिक कार्यों और शुभ खरीददारी के लिए इस तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया से जुड़ी तमाम तरह की मान्यताएं भी जुड़ी है। अक्षय तृतीया के दिन ही परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार है। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर विष्णु के अवतार नर-नारायण के अवतरित की तिथि माना जाता है। इसी तिथि से त्रेता युग का आरंभ हुआ था।
विज्ञापन


07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वसिद्ध अबूझ मुहूर्त तिथि अक्षय तृतीया

किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य को संपन्न करने के लिए शुभ मुहूर्त का समय देखा जाता है। शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर किसी कार्य को शुभारंभ करने पर सफलता जरूर मिलती है।  लेकिन अक्षय तृतीया को ऐसी तिथि मानी गई है जिसमें कोई भी शुभ काम करने में मुहूर्त की आवश्यकता नहीं पड़ती। अक्षय तृतीया सर्वसिद्ध अबूझ मुहूर्त तिथि में शामिल है।इस तिथि को अबूझ मुहूर्तों में शामिल किया जाता है। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस तिथि पर उपवास और दान करने पर जीवन में किसी भी चीज का अभाव नहीं पैदा होता। अक्षय तृतीया सुख और समृद्धि लाती है।

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का शुभ समय

7 मई- अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया की तिथि का प्रारंभ काल- 7 मई, 3 बजकर 17 मिनट 

अक्षय तृतीया समाप्ति - 8 मई, 2 बजकर 17 मिनट

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त – 05:40 से 12:17

सोना खरीदने का शुभ समय - शाम 5 बजकर 40 मिनट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed