फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Ahoi Ashtami Vrat 2023 Do not make these mistakes on Ahoi Ashtami

Ahoi Ashtami Vrat 2023: अहोई अष्टमी पर न करें ये गलतियां, झेलनी पड़ सकती हैं परेशानियां

Fri, 03 Nov 2023 12:31 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 03 Nov 2023 12:31 AM IST
सार

Ahoi Ashtami Vrat 2023: अहोई अष्टमी के दिन रवि पुष्य योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, इस योग में रखे गए व्रत का दोगुना फल मिलता है। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों के बारे में जिक्र किया गया है जिन्हें अहोई अष्टमी के दिन नहीं करना चाहिए वरना व्रत का शुभ फल नहीं मिलता है।
 

विज्ञापन
Ahoi Ashtami Vrat 2023 Do not make these mistakes on Ahoi Ashtami
Ahoi Ashtami Vrat 2023: अहोई अष्टमी पर न करें ये गलतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ahoi Ashtami Vrat 2023: इस साल 05 नवंबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि की शुरुआत 4 नवंबर की मध्य रात्रि 1 बजे से हो रही है। इसका समापन 5 नवंबर को देर रात 3 बजकर 19 मिनट पर होगा। उदया तिथि 5 नवंबर, रविवार के दिन प्राप्त हो रही है, इसलिए अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन रवि पुष्य योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, इस योग में रखे गए व्रत का दोगुना फल मिलता है। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों के बारे में जिक्र किया गया है जिन्हें अहोई अष्टमी के दिन नहीं करना चाहिए वरना व्रत का शुभ फल नहीं मिलता है। चलिए जानते हैं इस दिन किन गलतियों से बचना चाहिए...

विज्ञापन


Rama Ekadashi 2023: इस साल कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन


अहोई अष्टमी पर न करें ये गलतियां
अहोई अष्टमी पर दिन में सोने से बचें अन्यथा परेशानी हो सकती है। वहीं इस व्रत के दौरान रात में जागकर भगवान का भजन-कीर्तन करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चीजों के इस्तेमाल से बचें
अहोई अष्टमी के दिन सुई, कील जैसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन चीजों का इस्तेमाल करने से पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होगा।

लड़ाई-झगड़े से रहें दूर
अहोई अष्टमी के दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। साथ ही किसी बड़े का अपमान न करें। ऐसा करने से भगवान नाराज हो सकते हैं।

Dhanteras 2023: धनतेरस पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी तो घर लें आएं ये चीजें, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

इस लोटे से दें अर्घ्य
अहोई अष्टमी व्रत का पारण रात में तारों को अर्घ्य देकर किया जाता है। ऐसे में तारों को अर्घ्य देने के लिए चांदी से बने लोटे का इस्तेमाल करें। लेकिन ध्यान रहे कि अर्घ्य देने के लिए तांबे से बने बर्तन का इस्तेमाल न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed