फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2023: धनतेरस पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी तो घर लें आएं ये चीजें, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Fri, 10 Nov 2023 01:32 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 10 Nov 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Shopping Ideas buy these auspicious Things At Home For Maa Laxmi Blessings
Dhanteras 2023: धनतेरस पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी तो घर लें आएं ये चीजें - फोटो : Istock

Dhanteras 2023 Shopping Ideas: दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल 10 नवंबर 2023 को धनतेरस है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव का पूजन किया जाता है। साथ ही धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा खरीदारी की धूम होती है। धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन जो भी चीजें खरीदी जाती हैं, उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है, इसलिए लोग धनतेरस के दिन वाहन, सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं। आजकल बढ़ती महंगाई की वजह से सोना चांदी या फिर महंगी चीजें खरीद पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। हालांकि शास्त्रों में सोने-चांदी के अलावा भी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं। इन्हें आप धनतेरस के दिन खरीद कर घर ला सकते हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...



Dhanteras 2023: इस साल धनतेरस कब है? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि 

Dhanteras 2023 Shopping Ideas buy these auspicious Things At Home For Maa Laxmi Blessings
Dhanteras 2023: धनतेरस पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी तो घर लें आएं ये चीजें - फोटो : Amarujala

धनतेरस पर खरीदें झाड़ू
झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में इस धनतेरस यदि आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो झाड़ू जरूर खरीद कर घर ले आएं। यह आपके लिए बेहद ही शुभ होगा। कहते हैं धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Dhanteras 2023 Shopping Ideas buy these auspicious Things At Home For Maa Laxmi Blessings
Dhanteras 2023: धनतेरस पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी तो घर लें आएं ये चीजें

गोमती चक्र
गोमती चक्र मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। धनतेरस के दिन गोमती चक्र जरूर खरीदकर घर लाएं और शाम को मां लक्ष्मी की पूजा के समय गोमती चक्र की भी पूजा करें। इसके बाद इसे धन की तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि इससे आपका धन स्थान हमेशा रूपये-पैसों से भरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Shopping Ideas buy these auspicious Things At Home For Maa Laxmi Blessings
Dhanteras 2023: धनतेरस पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी तो घर लें आएं ये चीजें - फोटो : Pixabay

साबुत धनिया
इस पावन दिन धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में इस धनतेरस साबुत धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। फिर बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या फिर गमले में बो दें। माना जाता है कि इससे साल भर आपके घर में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होगी।

Diwali 2023 Date: किस दिन है दिवाली? यहां जानें 5 दिन के दीपोत्सव पर्व की महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन
Dhanteras 2023 Shopping Ideas buy these auspicious Things At Home For Maa Laxmi Blessings
Dhanteras 2023: धनतेरस पर नहीं खरीद पा रहे हैं सोना-चांदी तो घर लें आएं ये चीजें - फोटो : iStock

पीतल के बर्तन
कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन से धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे, तो उनके हाथों में पीतल की धातु का अमृत कलश था, इसलिए पीतल धन्वंतरि देव की धातु मानी गई है। ऐसे में धनतेरस के दिन पीतल की धातु जरूर खरीदें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed