फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Love for world before god

गया था चेला बनने, गुरू ने पूछा पत्नी से कितना प्रेम करते हो

Sun, 06 Mar 2016 12:27 PM IST
-संत निर्मलदास
-संत निर्मलदास Updated Sun, 06 Mar 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
Love for world before god
गुरु

भक्ति परंपरा के प्रवर्तक आचार्य रामानुज के पास एक एक दिन एक युवक आया और उनकी चरण वंदना करके बोला, मुझे आपका शिष्य बनना है। आप मुझे अपना शिष्य बना लीजिए। उस युवक का नाम था श्रीमाल। रामानुज ने उससे पूछा, तुम्हें शिष्य क्यों बनना है? श्रीमाल ने कहा, शिष्य होने का उद्देश्य तो परमात्मा से प्रेम करना है। रामानुज ने कहा, इसका अर्थ है कि तुम्हें परमात्मा से प्रीति करनी है। परंतु एक बात बताओ कि तुम अपनी पत्नी से कितना प्रेम करते हो?

विज्ञापन


पढ़ें,सपने में दिखे ये चीजें तो भविष्य के लिए है बड़ा संकेत
विज्ञापन


श्रीमाल ने कहा, अभी तो मेरा विवाह भी नहीं हुआ है। उससे प्रेम करने का तो सवाल ही नहीं है। फिर संतश्री ने पूछा, पत्नी नहीं है, तो घर में माता-पिता के प्रति श्रद्धा-भक्ति तो होगी। श्रीमाल ने कहा, मेरी मां का निधन मेरे जन्म के बाद ही हो गया था। पिता उससे कोई तीन महीने पहले दिवंगत हो गए थे। आचार्य ने फिर पूछा, तुम्हें अपने भाई-बहन से स्नेह तो होगा? श्रीमाल ने नकारते हुए कहा, मुझे उनसे कोई लगाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,भूत प्रेत और ऊपरी चक्‍कर से बचने के 10 आसान उपाय

दरअसल, मुझे किसी पर स्नेह नहीं आता। लगता है कि पूरी दुनिया स्वार्थपरायण है। इसीलिए तो मैं आपकी शरण में आया हूं। तब संत रामानुज ने कहा, फिर मेरा और तुम्हारा कोई मेल नहीं। तुम्हें जो चाहिए, वह मैं नहीं दे सकता। यह सुनकर युवक स्तब्ध रह गया। उसने कहा, मैंने किसी से प्रीति नहीं की।

परमात्मा के लिए मैं इधर-उधर भटका। सब कहते थे कि परमात्मा से प्रीति जोड़ना हो, तो संत रामानुज के पास जाओ; पर आप तो इन्कार कर रहे है। रामानुज ने कहा, यदि तुम्हें किसी से स्नेह-अनुराग नहीं है, तो मैं उसे परमात्मा की ओर कैसे मोड़ सकता हूं? तुम्हारे भीतर थोड़ा भी प्रेम होता, तो उसे विशाल बनाकर परमात्मा के चरणों तक पहुंचा सकता था। लेकिन, तुम तो निरे रूखे निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed