फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Mauni Amavasya 2025 for the blessing from Ancestors chant these mantras see the full list disprj

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन याद से करें इन मंत्रों का जाप, जरूर मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद

Wed, 22 Jan 2025 07:21 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Jan 2025 07:21 AM IST
सार

मौनी अमावस्या के दिन मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से मंत्रों का जाप कर के आप अपने पितरों को खुश कर सकते हैं।

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2025 for the blessing from Ancestors chant these mantras see the full list disprj
मौनी अमावस्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का खास महत्व होता है। इस दिन सुबह-सवेरे गंगा स्नान करके दान-पुण्य करना काफी फलदायक होता है। इस दिन लोग अपने पितरों को खुश करते हैं और तर्पण कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। इसे 'माघी अमावस्या' भी कहते हैं। इस साल यह 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से मंत्रों का जाप कर के आप अपने पितरों को खुश कर सकते हैं।
विज्ञापन


कब है शुभ मुहूर्त?
मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। यह 28 जनवरी शाम 07:35 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी कि 29 जनवरी को शाम 06 बजकर 05 मिनट पर खत्म होगी। हिंदू धर्म की उदयातिथि को मान्यता प्रदान करते हुए यह असल में 29 जनवरी को ही मनाई जाएगी
विज्ञापन


इन मंत्रों का करें जाप
इन विशेफ मंत्रों का जाप कर के आप अपने पितरों को खुश कर सकते हैं और इसे अधिक फलदायक भी बना सकते हैं।
ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम।।
ॐ पितृ देवतायै नम:
ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।।
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात् ।।


पितरों को नहीं दें कष्ट
ऐसा माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन वो काम नहीं करना चाहिए, जिससे आपके पितरों को कष्ट पहुंचे। ऐसे में आपकी सारी मेहनत और तपस्या पूरी तरह से व्यर्थ हो जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। यही नहीं, इस दिन आपको नाखून, बाल, मुंडन नहीं करवाना चाहिए। इसके साथ ही मदिरा और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। सात्विक भोजन कर ईश्वर में ध्यान लगाना चाहिए। झूठ बोलने और किसी से झगड़ा करने से भी परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed