फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Hindu Tradition why a sleeping person is not crossed know Shubh-Ashubh Manyata

Hindu Tradition: किसी सोए व्यक्ति को क्यों नहीं लांघना चाहिए? जानिए क्या है मान्यता

Thu, 10 Nov 2022 02:07 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 10 Nov 2022 02:07 PM IST
सार

Hindu Tradition: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सोया या लेटा हो तो उसे लांघना नहीं चाहिए। कहा जाता है कि सो रहे व्यक्ति को लांघना शुभ नहीं होता है। 
 

विज्ञापन
Hindu Tradition why a sleeping person is not crossed know Shubh-Ashubh Manyata
किसी सोए व्यक्ति को क्यों नहीं लांघना चाहिए? जानिए क्या है मान्यता - फोटो : iStock

विस्तार

Hindu Shubh-Ashubh Manyata: हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसे कई कार्य हैं जिन्हें शुभ-अशुभ संकेत से जोड़ कर देखा जाता है। इसके अलावा अनेक नियम भी बताए गए हैं, ये नियम बचपन से हमें सिखाए जाते हैं। उन्हीं नियमों में से एक नियम ये भी है कि अगर कोई व्यक्ति सोया या लेटा हो तो उसे लांघना नहीं चाहिए। कहा जाता है कि सो रहे व्यक्ति को लांघना शुभ नहीं होता है। चलिए जानते हैं कि आखिर सो रहे व्यक्ति को क्यों नहीं लांघना चाहिए... 

विज्ञापन


Garud Puran: व्यक्ति की ये 5 आदतें बना सकती हैं कंगाल, मां लक्ष्मी भी हो सकती हैं नाराज 
विज्ञापन


महाभारत के प्रसंग के अनुसार, एक बार भीम युद्ध के लिए जा रहे थे, तो हनुमान जी ने भीम का रस्ता रोकने के लिए एक वृद्ध वानर के रूप में मार्ग पर लेट गए। उनकी पूंछ ने पूरे मार्ग को बाधित किया हुआ था। वहीं जब भीम उस मार्ग से गुजरे तो उन्होंने पूंछ को लांघा नहीं, बल्कि हनुमानजी से पूंछ हटाने के लिए कहा। लेकिन भगवान हनुमान ने दुर्बलतावश पूंछ हटाने से इंकार कर दिया और पूंछ लांघकर चले जाने को कहा। लेकिन भीम ने ऐसा नहीं किया। भीम ने कहा कि इस संसार के सभी प्राणियों में ईश्वर का अंश विद्यमान है, ऐसे में किसी प्राणी को लांघना परमात्मा का अनादर करने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसलिए भीम ने हनुमानजी की पूंछ को लांघा नहीं बल्कि स्वयं ही पूंछ हटाने लगे। जब अपनी पूर शक्ति लगाने के बाद भी भीम हनुमानजी की पूंछ को हिला भी नहीं पाए तो उन्हें समझ आ गया कि ये कोई साधारण वानर नहीं है। इसके बाद हनुमानजी ने भीम को अपना परिचय दिया और विशाल रूप भी दिखाया। साथ ही हनुमानजी ने युद्ध में विजय पाने का आर्शीवाद भी भीम को दिया।

Morning Upay: रोजाना सुबह उठकर करें ये काम, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा और होगी धन वर्षा 

इसलिए किसी सोए व्यक्ति को लांघा नहीं जाता
कहा जाता है कि भीम ने भगवान हनुमान को न लांघने के पीछे जो वजह बताई थी, उसी को ध्यान में रखते हुए हमारे पूर्वजों ने भी नियम बनाएं ताकि कोई व्यक्ति किसी सोते या लेटे हुए व्यक्ति को लांघकर ईश्वर का अपमान न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed