फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   weekly festival from 27 april to 3rd may

साप्ताहिक त्योहार ( 27 अप्रैल से 03 मई) : जानिए इस सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Mon, 27 Apr 2020 05:24 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Apr 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
weekly festival from 27 april to 3rd may
ganesh chaturthi 2020
नए हफ्ते की शुरुआत 27 अप्रैल को विनायक चतुर्थी के साथ आरंभ हो रही है। यह सप्ताह अप्रैल माह का अंतिम सप्ताह है। 28 अप्रैल को शंकराचार्य जयंती है। 29 अप्रैल को रामानुजाचार्य जयंती, फिर 30 अप्रैल को चित्रगुप्त और गंगा सप्तमी है। इसके बाद 2 मई को सीता नवमी है। आइए जानते हैं इस हफ्ते इन त्योहार का क्या है महत्व...
विज्ञापन


27 अप्रैल-विनायक चतुर्थी व्रत
चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। हर महीने दो चतुर्थी मनाई जाती है। एक चतुर्थी को विनायक चतुर्थी जबकि  दूसरी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। विनायक चतुर्थी शुक्ल पक्ष में आती है जबकि संकष्टी चतुर्थी कृष्ण पक्ष में। जीवन में सभी बाधाएं गणेश चतुर्थी का व्रत करने से दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन


28 अप्रैल- आदि शंकराचार्य जयंती
भगवान के अंशावतार माने जाने वाले आदि शंकराचार्य का जन्म वैशाख शुक्ल पंचमी को भारत के दक्षिण राज्य केरल के कालड़ी नामक ग्राम में शिव भक्त भट्ट ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम शिवगुरु नामपुद्री और माता का नाम विशिष्टादेवी था ये पति-पत्नी परम शिव भक्त थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अप्रैल - गंगा सप्तमी 
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन मां गंगा स्वर्गलोक से पृथ्वी पर भगवान शंकर की जटाओं के माध्यम से अवतरित हुई थी। गंगा जयंती के दिन गंगा पूजन एवं स्नान से रिद्धि-सिद्धि, यश-सम्मान की प्राप्ति होती है तथा समस्त पापों का क्षय होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा पूजन से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं ,विधिविधान से गंगा पूजन करना मोक्ष प्रदायक,अमोघ फलदायक माना गया है।


02 मई- सीता नवमी
सीता नवमी, माता सीता के मिथिला के राजा जनक के यहां बेटी रूप में अवतरित होने की खुशी में मनाया जाता है। सीता जयंती वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी को होता है वहीं भारत के कुछ हिस्सों में फाल्गुन माह के कृष्ण अष्टमी के दिन भी मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed