फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Tulsi Vivah 2023 never do these mistakes during tulsi vivah know the puja vidhi in hindi

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह पर भूलकर भी न करें ये काम, इस विधि से करें पूजा, मिलेगा फल

Wed, 22 Nov 2023 07:32 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 07:32 AM IST
सार

इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 23 नवंबर को रात 9 बजकर 1 मिनट से शुरु होकर 24 नवंबर को शाम 7 बजकर 6 मिनट तक है। 

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2023 never do these mistakes during tulsi vivah know the puja vidhi in hindi
Tulsi Vivah 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Tulsi Vivah 2023 never do these mistakes: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस वर्ष तुलसी विवाह 23 नवंबर, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्यास्त के बाद तुलसी जी का शालिग्राम जी से विवाह कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति विधि-विधान से तुलसी विवाह का आयोजन करता है उसके वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही प्रेम सम्बन्ध और  भी मधुर होते हैं। आइए जानते हैं तुलसी विवाह के दौरान ऐसी कौन सी बातें हैं जिनका हमेशा ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन


तुलसी विवाह के समय रखें इन बातों का ध्यान 

  • तुलसी विवाह करते समय तुलसी गठबंधन के लिए  लाल चुनरी और पीला कपड़ा ही लें। इसके अलावा किसी अन्य रंग के वस्त्र का इस्तेमाल न करें। 
  • विज्ञापन
  • भगवान विष्णु की और पीला भाग और तुलसी जी की तरफ लाल रंग रखें। 
  • पूजा के समय अपने हाथों से अक्षत लेकर दक्षिण की ओर खड़ा होकर अक्षत भगवान विष्णु को अर्पित करें। 
  • तुलसी विवाह के दिन तुलसी पर जल ना चढ़ाएं, धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • महिलाएं  तुलसी जी के विवाह में तिल का उपयोग करें। 
  • तुलसी जी का पौधा जिस गमले में लगा हो,उसमें शालिग्राम भगवान को रखकर तिल चढ़ाना चाहिए।  
  • तुलसी विवाह के दौरान तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करनीचाहिए। 
  • इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बना रह सकती है। 


कब है तुलसी विवाह 
कानपुर के ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार इस साल तुलसी विवाह 23 नवंबर को मनाया जाएगा।  इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 23 नवंबर को रात 9 बजकर 1 मिनट से शुरु होकर 24 नवंबर को शाम 7 बजकर 6 मिनट तक है। 


तुलसी विवाह का मुहूर्त और योग
तुलसी विवाह का आयोजन प्रदोष काल में होता है। इस बार तुलसी विवाह के दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 25 मिनट से शुरू हो रहा है। तुलसी विवाह का मुहूर्त 5 बजकर 25 मिनट के बाद शुरू होगा। इस साल तुलसी विवाह के दिन तीन योग बन रहे हैं। 

सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग- प्रातः 06: 51 मिनट से सायं 04: 01 मिनट तक
सिद्धि योग- प्रात:काल से सुबह से 09: 05 मिनट तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed