फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan shivratri 2018 follow these tips on shivratri gets seven pleasures of life

शिवरात्रि साधना : इस उपाय से मिलेंगे जीवन के सातों सुख

Wed, 08 Aug 2018 04:53 PM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
sawan shivratri 2018 follow these tips on shivratri gets seven pleasures of life

मानव जीवन में सात प्रकार के सुख बताए गए हैं। जिनके होने पर मनुष्य अपने आप को धन्य मानता है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की साधना करके आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। औढरदानी कहलाने वाले भगवान शिव का इन मंत्रों के साथ जलाभिषेक करके जीवन के सभी सातों सुखों को प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन

पहला सुख निरोगी काया

एक बार जब अग्निदेव कई रोगों से ग्रस्त हो गए और कोई भी उपाय काम नहीं आया तब उन्होंने देवाधिदेव महादेव की साधना की। देवताओं ने भी अग्नि देव के स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पिंगलेश्वर रूप में दर्शन दिए और उनके सभी रोगों को दूर कर दिया और कहा कि जो कोई मुझे पिंगलेश्वर रूप में पूजेगा, उसके सभी रोग आदि का नाश होगा। स्वस्थ जीवन के लिए इस शिवरात्रि पिंगलेश्वर महादेव का ध्यान करते हुए महामृत्युंजय मंत्र के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक करें -

विज्ञापन

ॐ हृीं ग्लौं नम: शिवाय ।।

यह भी पढ़ें: Happy Sawan Shivratri 2018: भोलेनाथ के भक्त दोस्तों और करीबियों को भेजें शिवरात्रि की शुभकामना संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

दूजा सुख घर में हो माया।
तमाम सुखों की कल्पना में हमारे यहां "माया" यानि धन संपत्ति को दूसरा सुख बताया गया है। ऐसे में यदि पहला यानी स्वस्थ जीवन के साथ माया भी मिल जाए तो इंसान का जीवन आनंदमय हो जाता है। भगवान शिव से सुख संपत्ति का आशीर्वाद पाने के लिए इस मंत्र के साथ जलाभिषेक करें -

ॐ हृौं शिवाय शिवराय फट् नम: ।।


तीसरा सुख पुत्र सुख

किसी भी व्यक्ति के पास पुत्र होना और पुत्र सुख होना दोनों अलग-अलग बात होती है। यही कारण है कि सुख की तमाम कामनाओं में एक आज्ञाकारी पुत्र को तीसरे सुख के रूप में गणना की जाती है। जीवन में पुत्र सुख की प्राप्ति के लिए पुष्पदंतेश्वर शिव का ध्यान करते हुए इस मंत्र के साथ जलाभिषेक करें।

ॐ हृीं हृीं कार्य सिद्धिं नम: शिवाय ।।

यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि पर बनेगा अनोखा शुभ संयोग, पूरी होगी शिवभक्तों की मनोकामना

चौथा सुख मान-सम्मान

जीवन में चौथा सुख उस मान-सम्मान से जुड़ा हुआ है, जिसमें इंसान अपने पास राजा के जैसी शक्तियों की कल्पना करता है। सुख की ऐसी तमाम कामनाओं की पूर्ति के लिए सिद्धेश्वर शिव का ध्यान करते हुए इस मंत्र के साथ जलाभिषेक करें -

ॐ श्री मनोवांछितं देहि ॐ ॐ नम: शिवाय ।।

Trending Videos

sawan shivratri 2018 follow these tips on shivratri gets seven pleasures of life

पांचवां सुख सुलक्षणा नारी

इंसान के जीवन में गुणवान, संस्कारी जीवनसाथी होना भी एक बड़ा सुख माना जाता है। गृहस्थ जीवन का आदर्श स्वरूप भगवान सदाशिव और माता पार्वती ही हैं। ऐसे में इस सुख की प्राप्ति के लिए शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और गौरी का ध्यान करते हुए इस मंत्र के साथ जलाभिषेक करें -

ॐ भवानी गौर्य्ये पति सुख सौभाग्यं देहि देहि शिव शक्तयै नम: ।।

 यह भी पढ़ें:  सावन के बचे दिनों में भूलकर भी ना करें ये काम, हो सकता है अनिष्ट

छठा सुख शत्रुओं का नाश

जीवन के इस आपाधापी में कई बार चाहे-अनचाहे आपके तमाम शत्रु बन जाते हैं। ऐसे में महाकालेश्वर की साधना से उन शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। भगवान महाकाल अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं। शत्रु पर विजय पाने के लिए इस महामंत्र का जाप करते हए जलाभिषेक करें -

ॐ जूं स: पालय पालय स: जूं ॐ ।।

यह भी पढ़ें:
Sawan Shivratri 2018: मासिक शिवरात्रि पर कांवड़ जल अर्पित करने का ये है शुभ मुहूर्त

सातवां सुख ईश्वर दर्शन

मानव जीवन की तमाम कामनाओं परमपिता परमेश्वर का दर्शन भी शामिल है। धर्म पथ पर चलते हुए अंत में प्रत्येक मनुष्य की यही कामना होती है कि वह अपने अराध्य का दर्शन पाकर मोक्ष प्राप्त करे। इस सुख की प्राप्ति करने के लिए बृहस्पतीश्वर शिव का ध्यान करते हुए इस मंत्र के साथ जलाभिषेक करें -

ॐ श्रीं नम: शिवाय ॐ श्री ।।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed