फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan Shiv Pujan Rituals Seven Leaves To offer On Shiv Ji For Wish Fulfillment

Sawan 2025: सावन में शिव पूजन को पूर्ण बनाते हैं ये सात पवित्र पत्ते, हर मनोकामना होती है पूरी

Thu, 17 Jul 2025 11:10 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Jul 2025 11:10 AM IST
सार

शिव पुराण में बताया गया है कि भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे छह और पत्ते भी हैं जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है?शिव पुराण में बताया गया है कि भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे छह और पत्ते भी हैं जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है?

विज्ञापन
Sawan Shiv Pujan Rituals Seven Leaves To offer On Shiv Ji For Wish Fulfillment
सावन माह में शिव आराधना का महत्व - फोटो : adobe

विस्तार

कालों के भी महाकाल शिव के विषय में यह लिखा गया है- "सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र का वास है और रुद्र की आत्मा में सभी देवताओं का।" यही कारण है कि उन्हें रुद्र कहा गया। "रुतं दुःखं द्रावयति, नाशयतीति रुद्रः"  यानी जो दुःखों को हर लेते हैं, वही रुद्र हैं। शिव पुराण में बताया गया है कि भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे छह और पत्ते भी हैं जिन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है? आइए जानते हैं इन पत्तों को और उनसे जुड़ी मनोकामनाओं के बारे में।
विज्ञापन


भांग के पत्ते- मन के विकारों से मुक्ति
बेलपत्र के बाद शिवजी को भांग के पत्ते अत्यंत प्रिय हैं। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय जब भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया था, तब उसकी ज्वाला को शांत करने के लिए देवताओं ने उन्हें भांग अर्पित की। शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से मन के दोष, विकार और नकारात्मकता समाप्त होती है।
विज्ञापन


शमी के पत्ते - शनिदोष से राहत
शमी का पत्ता सामान्यतः शनिदेव को चढ़ाया जाता है, लेकिन यह भगवान शिव को भी अत्यंत प्रिय है। प्रतिदिन प्रातः शिवलिंग पर गंगाजल के बाद बेलपत्र और शमी पत्र अर्पित करें। ऐसा करने से शिवजी की कृपा के साथ-साथ शनिदेव का आशीर्वाद भी मिलता है, और जीवन में शनिदोष के प्रभाव से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर्वा- अकाल मृत्यु से रक्षा
दूर्वा को शास्त्रों में अमृत तुल्य माना गया है। भगवान गणेश को तो यह अत्यंत प्रिय है, लेकिन शिवजी को भी दूर्वा विशेष प्रिय है। शिवलिंग पर दूर्वा अर्पित करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

आम के पत्ते - दुर्भाग्य का नाश और धन लाभ
शिवलिंग पर आम के पत्ते चढ़ाने से दुर्भाग्य का प्रभाव समाप्त होता है। यह पत्ते लक्ष्मीप्रद माने गए हैं। धार्मिक मान्यता है कि आम के पत्तों से भगवान शिव को प्रसन्न कर धन और समृद्धि की प्राप्ति की जा सकती है।

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि कब है? जानें पूजा का समय, जलाभिषेक मुहूर्त और व्रत विधि

धतूरे के पत्ते- नकारात्मक विचारों का अंत
धतूरा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसका फल और पत्ता दोनों औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। शिव पुराण के अनुसार शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से मन की नकारात्मकता दूर होती है, विचारों में शुद्धता आती है और आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।


पीपल के पत्ते - ग्रह दोषों से मुक्ति
शास्त्रों के अनुसार पीपल के वृक्ष में त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। शिवलिंग पर पीपल के पत्ते अर्पित करने से जातक के जीवन से ग्रह दोष समाप्त होते हैं, और घर में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है।

Lahsun Pyaj In Sawan: सावन के महीने में प्याज-लहसुन खाना सही है या गलत? जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा

आक के पत्ते - समस्त प्रकार के कष्टों का नाश
आक का फूल और पत्ता दोनों ही भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं। धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त आक के पत्ते और पुष्प भगवान शिव को अर्पित करते हैं, उनके दैहिक (शारीरिक), दैविक (ईश्वरीय) और भौतिक (भौतिक जीवन) से जुड़े सभी कष्टों का नाश हो जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed