फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan Month 2025 Start Date Know Shravan Mahina Importance and Offer These Puja Items

Sawan 2025: सावन के महीने में जानें भगवान शिव की प्रिय चीजें को अर्पित करने से क्या मिलता है फल

Thu, 19 Jun 2025 03:28 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Jun 2025 03:28 PM IST
सार

सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजों को अर्पित करने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

विज्ञापन
Sawan Month 2025 Start Date Know Shravan Mahina Importance and Offer These Puja Items
11 जुलाई से सावन का महीना होगा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan 2025: सावन का महीना इस बार 11 जुलाई से शुरू होकर 09 अगस्त तक चलेगा। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में शिवजी की उपासना, पूजा-पाठ, जलाभिषेक करने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन माह में हर एक दिन और विशेषकर सावन के सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने और अलग-अलग चीजों को शिवजी को अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति और ग्रह संबंधी दोष दूर होते हैं। 
विज्ञापन


बेलपत्र
हिंदू धर्म में बेल पत्र के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन माह में बेल पत्र चढ़ाने से आपको सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य और शांति मिलती है।

शमी पत्र
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शमी के पत्ते भगवान शिव और शनिदेव दोनों को ही बहुत ही प्रिय होता है। शमी के पत्ते शनिदेव को बहुत प्रिय हैं, लेकिन ये पत्ते शिवलिंग पर भी चढ़ाए जाते  हैं। शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद शमी के पत्ते चढ़ाएं।
विज्ञापन


भांग के पौधे का पत्ता
भांग के पौधे को सावन के महीने में शिवजी को अर्पित करने से उनकी कृपा तो मिलती ही है साथ साथ ही मन के विकार और बुराईयां भी खत्म होती है। 

Guruwar Ke Upay: बृहस्पतिवार को करें हल्दी-केसर के ये आसान उपाय, दूर होंगी विवाह और करियर की बाधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
धतूरे का पत्ता
भगवान भोलेभंडारी को धतूरा भी बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में सावन के महीने में शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से शिवजी की कृपाा मिलती है और मन में सकारात्मकता बनी रहती है। 

 दूर्वा
भगवान शिव और उनके पुत्र गणेश जी को दूर्वा बेहद प्रिय है। भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार दूर्वा में अमृत का अंश होता है। 

Som Pradosh Vrat 2025: सोम प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप, वैवाहिक जीवन में आएगी शुभता

पीपल के पत्ते
शास्त्रों के अनुसार पीपल में त्रिदेवों का वास होता है। पीपल के पत्तों पर भगवान शिव का वास है।भगवान् शिव को पीपल के पत्ते अर्पित करने से ग्रहों के दोष दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

Sawan 2025: कब से शुरू होगा सावन का महीना, शिव साधना के लिए उत्तम माह में करें कामनानुसार अभिषेक

आक का पत्ता
आक के फूल और पत्ता दोनों ही शिवजी को बेहद प्रिय है। मान्यता है कि जो भक्त भगवान शिव को आक के पुष्प और पत्ते अर्पित करते हैं भगवान शिव उसके दैहिक,दैविक और भौतिक सभी तरह के कष्ट हर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed