फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Guruwar Ke Upay Get Progress in Career And Marriage Follow These Astro Tips

Guruwar Ke Upay: बृहस्पतिवार को करें हल्दी-केसर के ये आसान उपाय, दूर होंगी विवाह और करियर की बाधाएं

Thu, 19 Jun 2025 11:14 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Jun 2025 11:14 AM IST
सार

Guruwar Ke Upay:  गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी और केसर के कुछ विशेष उपाय अगर बृहस्पतिवार के दिन श्रद्धा से किए जाएं, तो जीवन की अनेक परेशानियां दूर होती हैं।  

विज्ञापन
Guruwar Ke Upay Get Progress in Career And Marriage Follow These Astro Tips
गुरुवार के उपाय - फोटो : adobe

विस्तार

Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन पीला रंग और उससे संबंधित वस्तुएं जैसे हल्दी और केसर का प्रयोग विशेष रूप से शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी और केसर के कुछ विशेष उपाय अगर बृहस्पतिवार के दिन श्रद्धा से किए जाएं, तो जीवन की अनेक परेशानियां दूर होती हैं।  
विज्ञापन


1. विवाह में रुकावट दूर करने के लिए हल्दी का प्रयोग
अगर किसी कन्या या युवक का विवाह लगातार टल रहा हो या उचित रिश्ता नहीं मिल पा रहा हो, तो बृहस्पतिवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद पीले वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में हल्दी, चने की दाल, पीले फूल, और गुड़ अर्पित करें। फिर ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय को लगातार सात गुरुवार करने से विवाह में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होती हैं।
विज्ञापन


2. करियर में तरक्की के लिए केसर का प्रयोग
यदि नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा या प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार असफलता मिल रही हो, तो बृहस्पतिवार के दिन स्नान के बाद दूध में केसर मिलाकर माथे पर तिलक करें। यह उपाय बृहस्पति ग्रह को बल देता है और आत्मबल, बुद्धि और सौभाग्य में वृद्धि करता है। साथ ही केले के पेड़ में जल अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

Good Luck Sign: अच्छे दिन आने से पहले मिलते हैं ये तीन संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

3. घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए केसर जल का छिड़काव
बृहस्पतिवार को गंगाजल में थोड़ी केसर मिलाकर पूरे घर में, विशेष रूप से कोनों और प्रवेश द्वार पर, छिड़काव करें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में सुख-शांति बनाए रखता है। साथ ही भगवान विष्णु का ध्यान करके विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से पारिवारिक कलह शांत होती है और समृद्धि बनी रहती है।

Aaj Ka Rashifal 19 June: कर्क और सिंह राशि वालों की भौतिक सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

4. हल्दी की गांठ मंदिर में दान करें
बृहस्पतिवार के दिन किसी विष्णु या लक्ष्मी मंदिर में जाकर हल्दी की साबुत गांठें पीले कपड़े में लपेटकर श्रद्धापूर्वक दान करें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, विवाह योग्य कन्याओं को योग्य वर प्राप्त होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर विष्णु जी को लगाएं इन दो चीजों का भोग, दूर होंगी सभी समस्याएं

5. बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए हल्दी की माला से मंत्र जाप
जिनकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो, उन्हें गुरुवार के दिन हल्दी की माला से ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। इस उपाय से शिक्षा, करियर, और सम्मान के क्षेत्र में शुभता बढ़ती है। यह उपाय विद्यार्थियों, गुरुजन और नौकरीपेशा लोगों के लिए अत्यंत फलदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed