फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan month 2020 sawan somvar puja vidhi at home and sawan puja benefits

Sawan 2020: सावन में घर पर शिव आराधना करते समय किन बातों का रखें ध्यान, जानिए पूजा विधि

Mon, 06 Jul 2020 06:06 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Jul 2020 06:06 PM IST
सार

  • 6 जुलाई से शुरू हुआ सावन का महीना
  • इस बार सावन के महीने में 5 सावन सोमवार का योग
  • सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी जाती है। 

विज्ञापन
sawan month 2020 sawan somvar puja vidhi at home and sawan puja benefits
sawan 2020: सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी जाती है।

विस्तार

6 जुलाई यानी आज से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो गया है। सावन का महीना 3 अगस्त तक चलेगा। सावन महीने का आज पहला सोमवार है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करने से भोले भंडारी जल्द प्रसन्न होकर मनवांछित इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। सावन के महीने में शिव भक्त शिवालयों में सुबह-सुबह जाकर भोले नाथ के दर्शन और उनकी पूजा आराधना करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप से इस समय मंदिरों में भगवान के दर्शन करना और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में सावन के महीने में अगर घर पर ही रहकर विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की जाए तो इसका लाभ अवश्य ही मिलेगा। आइए जानते हैं घर पर रहकर कैसे करें शिव आराधना...
विज्ञापन


Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा
विज्ञापन


घर पर रहकर सावन में कैसे करें शिव आराधना
  • सावन के पूरे महीने में भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। ऐसे में चाहे मंदिर हो या घर दोनों जगहों पर नियमित पूजा करने से भगवान महादेव का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में अगर आस-पास के मंदिर में आप न जा सकें तो घर पर ही शिव आराधना के लिए कुछ नियम है। जिनका पालन करते हुए शिव आराधना विधिवत रूप से की जा सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सावन के महीने में व्रत रखने वाले शिव भक्त सुबह-सुबह जल्दी उठकर दैनिक क्रियाओं को संपन्न करते हुए स्नान आदि करना चाहिए। स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहने। इसके बाद घर पर बने पूजा स्थल को साफ करें। इसके बाद घर पर रखें छोटे से शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति को जल से साफ तरीके से धो लें। 
  •  इसके बाद घर पर रखे शिवलिंग को प्रणाम करते हुए तांबे के लोटे में जल भर लें और उसमें गंगाजल की कुछ बूंदे मिला लें। भगवान गणेश और भगवान शिव का मन में नाम लेते हुए भोलेनाथ का जलाभिषेक करें।
  •  जलाभिषेक करने के बाद भगवान शिव को अर्पित करने के लिए एकत्र की गई पूजन सामग्रियों को बारी-बारी के साथ शिवलिंग या भगवान शिव की तस्वीर पर चढ़ा दें। शिव पूजन सामग्री में सबसे पहले बिल्वपत्र, भांग, धतूरा, सफेद चंदन, शहद, दूध, दही  अर्पित करें।
  • घर पर या मंदिर पर शिव आराधना करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। भगवान भोलेनाथ वैरागी हैं ऐसे में उन्हें कभी भी हल्दी, सिंदूर, तुलसी के पत्ते, लाल गुलाब और केतकी के फूल को कभी भी अर्पित न करें। माना जाता है इन सब चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाने से पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। शास्त्रों में शिव आराधना करते समय इन चीजों को चढ़ाना  वर्जित माना गया है।
  • पूजा के दौरान लगातार भगवान शिव के ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इस मंत्र से भोलेनाथ शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। यह मंत्र शिव तथ्य है जो सर्वज्ञ, परिपूर्ण और स्वभावतः निर्मल है इसके समान अन्य कोई नहीं है। हृदय में 'ॐ नमः शिवाय' का मंत्र समाहित होने पर संपूर्ण शास्त्र ज्ञान एवं शुभ कार्यों का ज्ञान स्वयं ही प्राप्त हो जाता है। पूजा में शिव कथा अवश्य पढ़ना चाहिए।
  •  इसके बाद शिव चालीसा का पाठ और भगवान शिव की आरती करें। अगर आपके घर खुली जगह है तो वहां पर शिवलिंग को स्थापित कर उसकी परिक्रमा करें। अंत में भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश को प्रणाम करें।
  • पूजा के आखिर में पूजा करने में हुई भूल के लिए भगवान शिव से क्षमा याचना मंत्र पढ़ते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण करना चाहिए।

इस बार सावन में पांच सोमवार
सावन का पहला सोमवार- 06 जुलाई 2020
सावन का पहला सोमवार- 13 जुलाई 2020
सावन का पहला सोमवार- 20 जुलाई 2020
सावन का पहला सोमवार- 27 जुलाई 2020
सावन का पहला सोमवार- 03 अगस्त 2020

सावन में शिवलिंग की पूजा का महत्व
सावन में शिवलिंग की पूजा करने से जन्मकुंडली के नवग्रह दोष तो शांत होते हैं विशेष करके चंद्र्जनित दोषों से मुक्ति मिलती है और समाज में मान प्रतिष्ठा बढती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed