फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan 2025 Chant These Powerful Mantras Every Monday in Sawan Shiv Mantra in Hindi

Sawan 2025: सावन के हर सोमवार को करें शिवजी के इन मंत्रों का जाप, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी

Fri, 20 Jun 2025 03:36 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 20 Jun 2025 03:36 PM IST
सार

Sawan 2025:सावन माह में जलाभिषेक और शिवजी के मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के रास्ते खुलते हैं। विशेषकर शिव मंत्रों का जाप सावन माह में पड़ने वाले सभी सोमवार के दिन करना शुभफलदायी होता है।

विज्ञापन
Sawan 2025 Chant These Powerful Mantras Every Monday in Sawan Shiv Mantra in Hindi
सावन 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan 2025: जल्द ही सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। हर साल शिवभक्तों को सावन के महीने का इंतजार रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय होता है। इस माह में शिवजी की आराधना, पूजा और मंत्रों का जाप करने से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। सावन के महीने जहां एक तरफ हर एक दिन जलाभिषेक करने का महत्व होता हो वहीं भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए खास मंत्रों का जाप भी बहुत ही फलदायी होता है। सावन माह में जलाभिषेक और शिवजी के मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के रास्ते खुलते हैं। विशेषकर शिव मंत्रों का जाप सावन माह में पड़ने वाले सभी सोमवार के दिन करना शुभफलदायी होता है। आइए जानते हैं सावन  माह के शुरू होने से पहले शिव मंत्रों के बारे में...
विज्ञापन


इन मंत्रों के जाप से भगवान शिव को करें प्रसन्न

ॐ नमः शिवाय
ये मंत्र शिवजी का प्रिय मंत्र माना जाता है। पूजा में इसका 108 बार जाप करना चाहिए। इससे दिमाग शात रहता है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

महादेव के इस मंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। इसका पूजा में जाप करना लाभदायक होता है।

शिव आरोग्य मंत्र
माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।


शिवलिंग पर जल चढ़ाने का मंत्र

मन्दाकिन्यास्तु यद्वारि सर्वपापहरं शुभम् ।
तदिदं कल्पितं देव स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् ॥


श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः । स्नानीयं जलं समर्पयामि।

शिव शक्तिशाली मंत्र
ऐं ह्रीं श्रीं 'ऊँ नम: शिवाय:' श्रीं ह्रीं ऐं।
ऊँ हौं जूं स:

Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या के दिन लगाएं ये पौधे, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन


Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन भर रहेगा कष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


Som Pradosh Vrat 2025: सोम प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप, वैवाहिक जीवन में आएगी शुभता

Som Pradosh Vrat 2025: सोम प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप, वैवाहिक जीवन में आएगी शुभता


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed