Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या का दिन हिंदू धर्म में विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। इस दिन लोग गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक किया गया स्नान और श्राद्ध, पितरों की आत्मा को तृप्त करता है। पितरों का आशीर्वाद घर परिवार की सात पीढ़ियों को सुख-समृद्धि प्रदान करता है। इस दिन कुछ विशेष पौधों को लगाने से भी ग्रह दोष दूर होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि आषाढ़ अमावस्या पर किन पौधों को लगाना शुभ माना जाता है और क्यों...
{"_id":"68528c6bd437d5f1e1073285","slug":"ashadha-amavasya-2025-plant-neem-and-peepal-tree-to-remove-rahu-shani-dosh-2025-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या के दिन लगाएं ये पौधे, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या के दिन लगाएं ये पौधे, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
Wed, 18 Jun 2025 03:23 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:23 PM IST
सार
आषाढ़ अमावस्या पर कुछ विशेष पौधों को लगाने से भी ग्रह दोष दूर होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि आषाढ़ अमावस्या पर किन पौधों को लगाना शुभ माना जाता है और क्यों...
विज्ञापन
Ashadha Amavasya 2025
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आषाढ़ अमावस्या के दिन लगाएं ये पौधे
- फोटो : freepik
नीम का पौधा
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र दोनों में नीम को अत्यंत शुभ और शक्तिशाली पौधा माना गया है। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि आध्यात्मिक और ग्रह दोषों से भी राहत दिलाने वाला है। मान्यता है कि घर में नीम का पौधा होने से राहु और शनि के दुष्प्रभाव से राहत मिलती है।

- फोटो : freepik.com
विशेष रूप से राहु ग्रह के कारण उत्पन्न नौकरी में रुकावट या आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। आषाढ़ अमावस्या पर नीम का पौधा घर के दक्षिण या उत्तर-पश्चिम कोने में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन नीम की पत्तियों का अर्क जल में मिलाकर स्नान करने से केतु ग्रह की अशांति भी शांत होती है।
Guru Purnima 2025: इस साल कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि और महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन
आषाढ़ अमावस्या के दिन लगाएं ये पौधे
- फोटो : freepik
पीपल का पौधा
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष हो, तो उसके जीवन में सम्मान की हानि, आर्थिक संकट और संतान से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में आषाढ़ अमावस्या के दिन किसी मंदिर या पवित्र स्थान पर पीपल का पौधा लगाना अत्यंत लाभकारी माना गया है। पीपल को देव वृक्ष माना जाता है और इसे लगाने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें तुलसी माता के 108 मंत्रों का जप, दूर होगी हर समस्या
विज्ञापन
आषाढ़ अमावस्या के दिन लगाएं ये पौधे
- फोटो : adobe stock
आषाढ़ अमावस्या पर नीम और पीपल के पेड़ की पूजा ब्रह्म मुहूर्त या संध्या काल में करना शुभ माना जाता है। इसके लिए पहले पेड़ को गंगाजल से शुद्ध करें। फिर साफ जल से स्नान कराएं। पेड़ के तने पर कुमकुम से तिलक लगाएं और शाम के समय नीम के नीचे चमेली के तेल का दीपक और पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।