फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan 2024 date and puja vidhi know Somwar Vrat Food in hindi

Sawan 2024: सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ? यहां जानें विस्तार से

Tue, 02 Jul 2024 05:33 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 02 Jul 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2024 date and puja vidhi know Somwar Vrat Food in hindi
सावन सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ? - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2024: जल्द ही सावन माह की शुरुआत होने वाली है। इस माह में आने वाले सोमवार को महादेव के भक्त व्रत रखते हैं। वहीं ये उपवास सुहागिन महिलाओं के लिए भी बेहद खास होता है। इस दौरान वह वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं। कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने महादेव को पति रूप में पाने के लिए सावन माह में कठोर व्रत और उपवास किए थे।

विज्ञापन

वहीं इस साल सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से होने वाली है। यह माह महादेव की पूजा को समर्पित है। इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है, इसलिए ये तिथि और भी शुभ होने वाली है। इस दिन प्रीति आयुष्मान योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में भोलेनाथ की पूजा के लिए पूरा दिन शुभ योग से भरा है।

विज्ञापन

 

सावन में चार्तुमास होने के कारण सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में होता है। ऐसे में उनकी पूजा करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। यही नहीं इस दौरान व्रत रख रहे लोगों पर महादेव की विशेष कृपा बनी रहती है। सावन के इस व्रत का पारण विधिनुसार करना चाहिए। ऐसे में क्या खाएं और क्या नहीं, आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावन 2024
सावन का पहला सोमवार व्रत - 22 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार व्रत - 29 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार व्रत - 5 अगस्त
सावन का चौथा सोमवार व्रत - 12 अगस्त
सावन का पांचवां सोमवार व्रत - 19 अगस्त

सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए 

  • सावन के सोमवार व्रत में आलू से बनी चीजों का सेवन करें। इस दौरान व्रत के नमक का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इस व्रत में आप कच्चा नारियल, दूध, दही और लस्सी का भी सेवन कर सकती हैं।
  • सावन के इस व्रत में फलों का जूस भी पिया जाता है। आप चाहे, तो घर में इसे निकाल सकती है।
  • व्रत में मूंगफली या मखाने भूनकर खा सकते हैं।
  • सावन के सोमवार व्रत में आप केला, सेब, संतरा और अनार का सेवन कर सकते हैं। 



क्या नहीं खाना चाहिए
अगर आप सावन सोमवार के व्रत रख रहे हैं, तो भूलकर भी पालक, फूल गोभी, बैंगन और परवल का सेवन न करें। इस दौरान बेसन से बनी चीजों से भी दूर रहना चाहिए। आप तामसिक भोजन से भी परहेज रखें। इस उपवास में मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपका व्रत खंडित हो सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed