फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan 2020 know importent vrat and festivals of shravan

Sawan 2020: सावन माह शुरू, इस महीने पड़ेंगे ये खास तीज-त्योहार

Mon, 06 Jul 2020 07:30 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 06 Jul 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2020 know importent vrat and festivals of shravan
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2020: सावन माह 6 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है। अद्भुत संयोग ये है कि इस बार सावन का महीना सोमवार से शुरू हो रहा है और इस माह का अंत भी सोमवार के दिन (3 अगस्त 2020) होगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण माह पांचवां महीना होता है, जिसमें झमाझम बारिश होती है। वहीं धार्मिक दृष्टि से यह माह बेहद पावन होता है। यह महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस महीने कई प्रमुख तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। आइए जानते हैं सावन में पड़ने वाले व्रत-त्योहार एवं उनकी तिथियां। 

विज्ञापन


संकष्टी चतुर्थी
8 जुलाई को संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। संकष्टी चतुर्थी से आशय संकट को रहने वाली चतुर्थी तिथि से है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि संकष्टि के दिन गणपति की पूजा-आराधना करने से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन


कामिका एकादशी
16 जुलाई को कामिका एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
18 जुलाई को मासिक शिवरात्रि में व्रत रखा जाएगा। इसी तारीख को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि भी पड़ रही है। इसलिए इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। 



श्रावण अमावस्या
20 जुलाई को श्रावण मास की अमावस्या तिथि पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए कर्मकांड किया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है।
    
हरियाली तीज
23 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जाएगी। हरियाली तीज का त्योहार विशेष रूप से महिलाओं के द्वारा मनाया जाता है। इस त्योहार में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। हर साल हरियाली तीज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनायी जाती है। 

नाग पंचमी
नाग पंचमी का पर्व इस महीने की 25 तारीख को मनाया जाएगा। हर साल नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा का विधान है।

श्रावण पुत्रदा एकादशी
श्रावण पुत्रदा एकादशी इस बार 30 जुलाई को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्राण पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। संतान सुख के लिए यह व्रत भगवान विष्णु जी के लिए रखा जाता है।


श्रावण पूर्णिमा/रक्षा बंधन
श्रावण पूर्णिमा का पर्व 3 अगस्त 2020 को है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से श्रावण पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। श्रावण पूर्णिमा के दिन ही भाई-बहन का पावन उत्सव रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। बहन अपने भाई की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए उन्हें राखी बांधती है।

गायत्री जयंती
गायत्री जयंती उत्सव 3 अगस्त को मनाया जाएगा। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गायत्री जयंती मनाई जाती है। हालांकि कुछ स्थानों पर गंगा दशहरा के दिन भी गायत्री जंयती का उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व वेदों की देवी मां गायत्री को समर्पित त्योहार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed