फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan 2018 first sawan somvar on 30 july

सावन का पहला सोमवार आज, भगवान शिव को बिल्वपत्र के अलावा जरूर चढ़ाएं ये 4 चीजें

Mon, 30 Jul 2018 08:06 AM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
sawan 2018 first sawan somvar on 30 july
सावन का पवित्र महीना 28 जुलाई से शुरू हो चुका है और सावन का पहला सोमवार आज है। महादेव को सावन का महीन बहुत प्रिय होता है। सावन के दिनों में भगवान शंकर की पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सावन के पहले सोमवार में भगवान शिव को क्या-क्या चढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन


भगवान शिव को बिल्वपत्र बहुत प्रिय होता है इससे सावन के महीने में शिवलिंग पर चढ़ाने पर हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा भगवान शिव को शमी के पत्ते पसंद होते हैं इसलिए सावन के हर दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं।
विज्ञापन


-सावन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले सूर्य देव को जल चढ़ाएं इसके बाद  शिवमंदिर जाकर तांबे के पात्र में गंगाजल में सफेद चंदन मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शिवजी को धतूरा भी काफी पसंद होता है इसलिए शिवजी की कृपा पाने के लिए इसे जरूर चढ़ाएं।

-सावन के महीने में वैसे तो दूध चढ़ाने की परंपरा है। इसके अलावा शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से जीवन में सभी तरह की सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।


भूलकर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये चीजें

हल्दी: 
हल्दी का संबंध भगवान विष्णु और सौभाग्य से है इसलिए यह भगवान शिव को नहीं चढ़ता है।

तुलसी 
भगवान शिव पर कभी भी तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाना चाहिए क्योंकि भगवान शिव ने तुलसी के पति असुर जलंघर का वध किया था।

तिल:
यह भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुआ माना जाता है इसलिए इसे भगवान शिव को नहीं अर्पित किया जाना चाहिए। 

टूटे हुए चावल: 
भगवान शिव को अक्षत यानी साबूत चावल अर्पित किए जाने के बारे में शास्त्रों में लिखा है। टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है इसलिए यह शिव जी को नही चढ़ता।

कुमकुम: 
यह सौभाग्य का प्रतीक है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं इसलिए शिव जी को कुमकुम नहीं चढ़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed