फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sankashti Chaturthi Vrat 2019 15 December 2019 know rituals

Sankashti Chaturthi Vrat: संकष्टी चतुर्थी आज, जानें गणपति पूजन विधि एवं चंद्रोदय का समय

Sun, 15 Dec 2019 11:54 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 15 Dec 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi Vrat 2019 15 December 2019 know rituals
संकष्टि चतुर्थी - फोटो : social media

आज संकष्टी चतुर्थी है। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि भगवान गणेश जी को समर्पित है। सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश जी की पूजा से की जाती है। गणपति सभी विघ्न बाधाओं को दूर कर अपने साधक के कार्यों को शुभ और संपन्न बनाते हैं। भगवान गणेश को रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि का देवता माना जाता है।

विज्ञापन

Sankashti Chaturthi Vrat 2019 15 December 2019 know rituals
गणपति महाराज - फोटो : Social Media

संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि

  • संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं और स्नान करके साफ लाल, पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
  • भगवान गणपति की प्रतिमा पर लाल रंग के कपड़े पहनाएं और भगवान गणेश की पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करना चाहिए।
  • भगवान गणपति को लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं और उनकी प्रतिमा के सामने दिया जलाएं।
  • भगवान गणेश की पूजा में गणेश जी को तिल के लड्डू और मोदक का भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi Vrat 2019 15 December 2019 know rituals
संकष्टि चतुर्थी 2019 - फोटो : ganesh chaturthi 2019

संकष्टी चतुर्थी से जुड़ी पौराणिक कथा

श्री गणेश की प्राकृतिक कथा का वर्णन ब्रह्मपुराण में है। उसमें लिखा है कि मां पार्वती ने अपने देश की मेल से भगवान गणेश का सृजन किया और उन्हें द्वार पर बिठाकर स्नान करने चली गई। तभी वहां उनके पति शिव जी आ गए और गणेश ने मां की आज्ञा अनुसार शिव जी को अंदर नहीं जाने दिया।

इस पर शिवजी क्रोधित हो गए और गणेश जी का सिर धड़ से अलग कर दिया। गणेश जी का सिर चंद्रमा पर जाकर टिक गया। बाद में शिव जी ने नवजात हाथी का सिर गणेश जी को लगा दिया। गणेश जी का सिर चंद्रमा पर सुशोभित हो गया, तभी से चंद्रमा को अर्घ्य देने की मान्यता भी हुई। संकष्टी के दिन चंद्रमा को जल का अर्घ्य दिया जाता है।

विज्ञापन

Sankashti Chaturthi Vrat 2019 15 December 2019 know rituals
चंद्रमा - फोटो : Pixabay
चंद्रोदय का समय
आज चंद्रमा का उदय रात्रि 08 बजकर 35 मिनट में होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed