{"_id":"63bb989537bb1b05fb03b0f9","slug":"sakat-chauth-2023-date-vrat-importance-puja-vidhi-shubh-muhurat-and-moonrise-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakat Chauth 2023 : सकट चौथ आज, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sakat Chauth 2023 : सकट चौथ आज, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
Tue, 10 Jan 2023 12:25 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:25 AM IST
सार
इस बार सकट चौथ पर सर्वार्थ सिद्धयोग भी बन रहा है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 जनवरी, मंगलवार को रखा जाएगा। मंगलवार को पड़ने के कारण इसे अंगारकी चतुर्थी और लंबोदर संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं।
विज्ञापन
sakat chauth: सालभर में आने वाली सभी चतुर्थी तिथि में माघ कृष्ण पक्ष की सकट चौथ का विशेष स्थान होता है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Sakat Chauth 2023 : 10 जनवरी,मंगलवार को सकट चौथ है। हिंदू धर्म में सकट चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। सकट चौथ व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत हर वर्ष माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल के पहले महीने यानी जनवरी में यह त्योहार मनाया जाता है। सकट चौथ व्रत को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। सकट चौथ को तिलकुटा चौथ, तिल चौथ,माघी चौथ, संकष्टी चतुर्थी, लंबोदर चतुर्थी के नाम से जाना जाता है।
सकट चौथ का व्रत महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और सपन्नता के लिए गणेश चतुर्थी का व्रत रखती है। हिंदू पंचांग के अनुसार एक वर्ष में कुल 24 चतुर्थियां होती है। महीने में दो चतुर्थी तिथि आती है जिसमें एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष आती है। सालभर में आने वाली सभी चतुर्थी तिथि में माघ कृष्ण पक्ष की सकट चौथ का विशेष स्थान होता है। इस बार सकट चौथ पर सर्वार्थ सिद्धयोग भी बन रहा है।
चतुर्थी तिथि का आरंभ: 10 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से
चतुर्थी तिथि की समाप्ति: 10 जनवरी को दोपहर 02 बजकर 35 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: रात 08 बजकर 41 मिनट पर
विज्ञापन
Weekly Horoscope (09-15 Jan): यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य साथ
- जो महिलाएं सकट चौथ व्रत रखती हैं वे इस दिन निर्जला उपवास रखें।
- सकट चौथ व्रत में भगवान गणेश की पूजा करने के बाद चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही व्रत का पारण करें।
- सकट चौथ में भगवान गणेश को दूर्वा घास, तिल के लड्डू, घी और गुड अर्पित करें।
- संतान की लंबी आयु और जीवन को सुखमय बनाने के लिए इस दिन गणेश चालीसा का पाठ अवश्य करें।
- सकट चौथ पर दो सुपारी और दो इलायची श्रीगणेश के सामने रखें।
वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
सकट चौथ का व्रत महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और सपन्नता के लिए गणेश चतुर्थी का व्रत रखती है। हिंदू पंचांग के अनुसार एक वर्ष में कुल 24 चतुर्थियां होती है। महीने में दो चतुर्थी तिथि आती है जिसमें एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष आती है। सालभर में आने वाली सभी चतुर्थी तिथि में माघ कृष्ण पक्ष की सकट चौथ का विशेष स्थान होता है। इस बार सकट चौथ पर सर्वार्थ सिद्धयोग भी बन रहा है।
विज्ञापन
सकट चौथ 2023 तिथि और मुहूर्त
सकट चौथ तिथि: 10 जनवरी, 2023, मंगलवारचतुर्थी तिथि का आरंभ: 10 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से
चतुर्थी तिथि की समाप्ति: 10 जनवरी को दोपहर 02 बजकर 35 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: रात 08 बजकर 41 मिनट पर
सकट चौथ का महत्व
चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है। इस दिन व्रत और पूजा-पाठ से भगवान गणेश जीवन में सभी तरह बाधाएं को दूर करते हैं। माघ महीने की सकट चौथ व्रत मुख्य रूप से महिलाएं संतान की लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है इस दिन व्रत रखने से सभी तरह के संकट खत्म हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे मान्यता है भगवान गणेश ने माता पार्वती और भगवान शिव की परिक्रमा सकट चौथ के ही दिन की थी जिस कारण से इस व्रत का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
Weekly Horoscope (09-15 Jan): यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य साथ
सकट चौथ पूजा नियम
- सकट चौथ के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए व्रत का सकंल्प लें।- जो महिलाएं सकट चौथ व्रत रखती हैं वे इस दिन निर्जला उपवास रखें।