दिसंबर 2026 व्रत त्योहार: मोक्षदा एकादशी से मार्गशीर्ष पूर्णिमा तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
December 2026 Vrat Tyohar: दिसंबर महीने में धार्मिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण तिथियां पड़ेंगी। इस दौरान एकादशी व्रत, प्रदोष व्रत, शिवरात्रि और पूर्णिमा जैसे पर्वों के साथ कई जयंती और धार्मिक उत्सव भी मनाए जाएंगे। आइए जानते हैं दिसंबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार किस तारीख को पड़ेंगे।
दिसंबर 2026 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दिसंबर महीने में धार्मिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण तिथियां पड़ेंगी। इस दौरान एकादशी व्रत, प्रदोष व्रत, शिवरात्रि और पूर्णिमा जैसे पर्वों के साथ कई जयंती और धार्मिक उत्सव भी मनाए जाएंगे। आइए जानते हैं दिसंबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार किस तारीख को पड़ेंगे।
व्रत और त्योहार तारीख
काल भैरव अष्टमी 1 दिसंबर 2026
उत्पन्ना एकादशी 4 दिसंबर 2026
रवि प्रदोष व्रत 6 दिसंबर 2026
मासिक शिवरात्रि 7 दिसंबर 2026
मार्गशीर्ष अमावस्या 8 दिसंबर 2026
विवाह पंचमी 14 दिसंबर 2026
धनु संक्रांति 16 दिसंबर 2026
मोक्षदा एकादशी 20 दिसंबर 2026
गीता जयंती 20 दिसंबर 2026
सोम प्रदोष व्रत 21 दिसंबर 2026
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 23 दिसंबर 2026
श्रीदत्तात्रेय जयंती 23 दिसंबर 2026
अन्नपूर्णा जयंती 23 दिसंबर 2026
क्रिसमस डे 25 दिसंबर 2026
संकष्टी चतुर्थी 26 दिसंबर 2026
कालाष्टमी व्रत 30 दिसंबर 2026
रुक्मिणी अष्टमी 31 दिसंबर 2026
16 दिसंबर से लगेगा खरमास
हिंदू ज्योतिष में सूर्य देव के धनु और मीन राशि में गोचर करने की अवधि को खरमास कहा जाता है। इस समय को मांगलिक आयोजनों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, खरमास के दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ संस्कार नहीं किए जाते हैं। हालांकि, आध्यात्मिक साधना, भगवान की पूजा, मंत्र जाप, दान और सूर्य उपासना के लिहाज से यह अवधि महत्वपूर्ण मानी गई है।
पंचांग की गणना के अनुसार, 16 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद जनवरी 2027 में मकर संक्रांति के दिन सूर्य के मकर राशि में गोचर करने पर यह अवधि समाप्त होगी। ऐसे में दिसंबर महीने में विवाह या अन्य मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे लोगों को खरमास की अवधि और शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
काल भैरव जयंती 2026: इन 5 शक्तिशाली मंत्रों के जाप से दूर होंगे कष्ट और नकारात्मकता, जानें महत्व और लाभ
रवि प्रदोष व्रत 2026: दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
