{"_id":"5e9d9b148ebc3ed5434e0b9d","slug":"ramadan-2020-ramadan-date-and-time-start-in-india-on-23-april-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramadan 2020: कब से शुरू हो रहे रमजान, जानिए इस पवित्र महीने की खास बातें","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Ramadan 2020: कब से शुरू हो रहे रमजान, जानिए इस पवित्र महीने की खास बातें
Tue, 21 Apr 2020 09:21 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
रमजान 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक महीना रमजान शुरू होने जा रहा है। रमजान के महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं। रोजा इस्लाम धर्म में पांच सबसे जरूरी चीजों में से एक बताई गई है, जिसे हर मुस्लिम को करना अनिवार्य होता है। रमजान के पवित्र महीने में बड़े ही सादगी के साथ खुदा की इबादत करते हुए 30 दिनों तक रोजा रखा जाता है। रोजे के समय रोजेदार सुबह के समय सहरी और शाम के वक्त इफ्तार करते हैं। रमजान में हर दिन पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है। रमजान में चांद दिखने के बाद ही तरावीह जो कि एक तरह की नमाज होती है पढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है। माना जाता है रमजान में रोजा रखने और इबादत करने पर सवाब का फल बाकी के महीनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा मिलता है। मान्यता है कि रमजान के महीने में ही पवित्र पुस्तक कुरान इस पृथ्वी पर अवतरित हुई थी।
रमजान 2020 कब से शुरू
रमजान का पवित्र महीना इस बार चांद दिखने के बाद 24 या 25 अप्रैल को शुरू होगा। हालांकि देश में लॉकडाउन के कारण इस बार मस्जिदों में नमाज नहीं अदा की जा सकेगी। रमजान के आखिरी दिन पर ईद मनाई जाएगी।
रमजान 2020 से जुड़ी कुछ खास बातें
- रमजान के महीने में एक महीने तक रोजा रखा जाता है। सूरज निकलने के पहले सबसे पहले सहरी की जाती है। सहरी में रोजेदार खाते-पीते है उसके बाद दिन भर कुछ भी नहीं खाया जाता। सूरज के ढल जाने का बाद ही रोजा खोला जाता है।
विज्ञापन
- रमजान में तीन अशरे होते हैं पहला रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा जहन्नुम का
- रमजान के पवित्र महीने में कुरान पढ़ा जाता है और अल्लाह को याद किया जाता है।
- रमजान के महीने में शब-ए-कद्र मनाई जाती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय रात भर जागकर इबादत करते हैं
- इस बार आखिरी रोजा सबसे अधिक अवधि का होगा। जो 15 घंटे 27 मिनट का होगा।