फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ram Navami 2024 Vrat Niyam Fasting Rules do and donts in hindi

Ram Navami 2024 Vrat Niyam: रामनवमी के दिन पूजा का पुण्यफल पाने के लिए इन नियमों का रखें ध्यान

Sun, 14 Apr 2024 10:09 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 10:09 AM IST
सार

इस साल रामनवमी का त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि रामनवमी का पूरा पुण्यफल पाने के लिए व्रत एवं पूजा करते समय क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
Ram Navami 2024 Vrat Niyam Fasting Rules do and donts in hindi
ramnavami 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Ram Navami Vrat Niyam: चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को श्री राम के जन्म के अवसर पर रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन श्री राम की विशेष आराधना की जाती है। भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में रामनवमी पर व्रत और पूजा की जाती है।  मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति विधि-विधान से भगवान राम की पूजा, जप और व्रत करता है, उसे जीवन से जुड़े सभी सुख प्राप्त होते हैं। इस साल रामनवमी का त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि रामनवमी का पूरा पुण्यफल पाने के लिए व्रत एवं पूजा करते समय क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन


रामनवमी की पूजा में क्या करें
रामनवमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। 
इसके बाद पूजा पाठ करने के बाद सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। 
रामनवमी के दिन भगवान राम की मूर्ति के समक्ष श्रीरामचरितमानस की पूजा करें और उसका पाठ  करें। 
भगवान राम को पूजा के दौरान पीले वस्त्र, पीले पुष्प, और पीला चंदन अर्पित करें। 
भगवान राम की पूजा बगैर तुलसी दल के अधूरी मानी जाती है, ऐसे में रामनवमी की पूजा करते समय भगवान राम को भोग के साथ तुलसी दल अवश्य चढ़ाएं। 
भगवान राम के व्रत एवं पूजा का पुण्यफल पाने के लिए रामनवमी के दिन विशेष रूप से रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।  
हिंदू मान्यता के अनुसार बुध कौशिक ऋषि द्वारा रचित श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बड़ी से बड़ी समस्या पलक झपकते दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन


Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन करें ये आसान उपाय, जीवन के संकट होंगे दूर
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनवमी की पूजा में क्या न करें
भगवान राम की पूजा हमेशा साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर पवित्र मन से करना चाहिए। 
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान राम की पूजा करते समय बासी या फिर मुरझाए फूल या प्रसाद को नहीं चढ़ाना चाहिए।  
पूजा करते समय यदि दीया बुझ जाए तो उसे दोबारा से न जलाकर नया दीया लगाएं। 
रामनवमी के दिन तामसिक चीजों यानि प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा आदि का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए। 
रामनवमी का व्रत रखने वाले साधक को भूलकर भी किसी के प्रति बुरी भावना नहीं लाना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए व्रत को पूरा करना चाहिए। 
रामनवमी के दिन भूलकर भी किसी के साथ झगड़ा नहीं करना चाहिए और न ही किसी का अपमान करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed