फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Papankusha Ekadashi 2020 vrat katha of Papankusha Ekadashi

Papankusha Ekadashi 2020: पापांकुशा एकादशी की इस कथा को सुनने से मिलता है व्रत का फल

Tue, 27 Oct 2020 07:13 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 27 Oct 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
Papankusha Ekadashi 2020 vrat katha of Papankusha Ekadashi
पापांकुशा एकादशी व्रत कथा - फोटो : सोशल मीडिया

Papankusha Ekadashi 2020 Date: पापांकुशा एकादशी व्रत आज है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहते हैं। इस एकादशी पर भगवान पद्मनाभ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से तप के समान फल की प्राप्ति होती है। लेकिन व्रत का फल व्रती को तभी प्राप्त होता है जब वह पापांकुशा एकादशी व्रत कथा को सुनता या फिर पढ़ता है। ये कथा इस प्रकार है -

विज्ञापन


प्राचीन समय में क्रोधन नाम का एक क्रूर बहेलिया विंध्य पर्वत पर रहता था। उसने अपनी पूरी जिंदगी हिंसा, मद्यपान, लूट-पाट, झूठ, छल-कपट आदि बुरे कर्म करते हुए व्यतीत कर दी। जब अंतिम समय में यमराज ने अपने दूतों को क्रूर बहेलिया को लाने भेजा तब यमदूतों ने उसे बता दिया कि कल तुम्हारे जीवन का अंतिम दिन है।
विज्ञापन


मृत्यु भय से क्रूर बहेलिया भयभीत हो गया और महर्षि अंगिरा के आश्रम में जा पहुंचा और उनकी शरण में दया मांगने लगा। महर्षि को बहेलिया दया आ गई और उन्होंने पापांकुशा एकादशी का व्रत करने को कहा। बहेलिया ने पूरी श्रद्धा भाव से इस एकादशी का व्रत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बहेलिया के सभी पाप नष्ट हो गए और ईश्वर की कृपा से मोक्ष की प्राप्ति हो गई। पापांकुशा एकादशी व्रत विधिनारदपुराण के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत करने पर वाला व्यक्ति मुहूर्त में स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु को याद करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

इसके बाद घट स्थापना करें और उसके पर भगवान विष्णु की मूर्ति या प्रतिमा रखकर गंगाजल की छीटें दें। इसके बाद रोली-अक्षत लगाएं और सफेद फूल भगवान को अर्पित करें। फिर भगवान के समाने देसी घी का दीपक जलाकर उनकी आरती उतारें और भोग लगाएं।


इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए और कथा सुननी चाहिए। फिर दान करना चाहिए। इस व्रत में किसी एक समय फलाहार किया जाता है। व्रत के अगले दिन द्वादशी तिथि को गरीबों को भोजन व दान करना चाहिए और फिर व्रत खोलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed