फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Nowruz 2020 parsi new year know its history

Nowruz 2020: पारसी नववर्ष 'नवरोज' आज से शुरु, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

Fri, 20 Mar 2020 11:02 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 20 Mar 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Nowruz 2020 parsi new year know its history
Nowruz 2020 - फोटो : social media

आज पारसी समुदाय के लोग दुनियाभर में अपना नववर्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। पारसी समुदाय के नववर्ष को नवरोज कहा जाता है। इसे पतेती और जमशेदी नवरोज के नाम से भी जाना जाता है। भारत में पारसी समुदाय के लोग अपने नए साल को शहंशाही पंचांग के मुताबिक मनाते हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में पारसी समुदाय के लोग रहते हैं। इसलिए यहां नवरोज त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। 

विज्ञापन

नवरोज से जुड़ी लोक कथा

नवरोज से जुड़ी पारसी समुदाय की बेहद प्रचलित लोक कथा है। इसके मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि इस दिन शहंशाह जमशेद ने पारस (आज का ईरान) की जनता को संभावित प्राकृतिक आपदा से बचाया था। उन्होंने आज ही के दिन पारसी कैलेंडर की शुरुआत की थी। तब से पारसी समुदाय इस दिन को नवरोज के रूप में मनाते आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Nowruz 2020 parsi new year know its history
Nowruz 2020 - फोटो : social media
ऐसा होता है पारसी कैलेंडर

पारसी कैलेंडर में एक साल 360 दिन का होता है और बाकी बचें 5 दिन गाथा के रूप में अपने पूर्वजों को याद करने के लिए रखा जाता है। साल के खत्म होने के ठीक 5 दिन पहले इसे मनाया जाता है।

विज्ञापन

कैसे मनाया जाता है नवरोज

नवरोज पर्व को पारसी समुदाय बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन घर की साफ-सफाई की जाती है। पारसी लोग नए कपड़े पहनकर फायर टेंपल जाते हैं और प्रार्थना के बाद एक-दूसरे को नवरोज की बधाईयां देते हैं। इस दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस दिन पारसी समुदाय के लोग पारसी नववर्ष के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं। अपने घरों को सजाते हैं। घर में तरह-तरह की रंगोलियां बनायी जाती है। लोग अपने रिश्तेदारों को भेंट में उपहार देकर इस पर्व को सेलीब्रेट करते हैं। 

Nowruz 2020 parsi new year know its history
Nowruz 2020 - फोटो : social media

नवरोज से जुड़ी मान्यताएं
पारसी लोग अग्नि की पूजा करते हैं। इस दिन पारसी लोग पूजा स्थल (फायर टेंपल) पर जाकर प्रार्थना करते हैं। इस दिन पारसी लोग अपने बुरे कर्मों को त्यागने का संकल्प लेते हैं और अग्नि देव से प्रार्थना करते हैं कि उनका नववर्ष उनके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed