फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   November Month 2022 Festival List for Fasting Know Gopashtmi Tulsi Vivah and Kartik Purnima All Details

November 2022 Vrat Tyohar List: जानिए नवंबर माह के प्रमुख व्रत- त्योहार, ग्रहण और ग्रहों का राशि परिवर्तन

Tue, 01 Nov 2022 01:02 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Nov 2022 01:02 PM IST
सार

कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष माह प्रारंभ हो जाएगा। यह महीना हिंदू पंचांग का नौवां महीना होता है। इस माह को अहगन भी कहा जाता है। मार्गशीर्ष को भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय माह माना गया है।

विज्ञापन
November Month 2022 Festival List for Fasting Know Gopashtmi Tulsi Vivah and Kartik Purnima All Details
नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार - फोटो : amar ujala

विस्तार

साल 2022 का 11वां महीना नवंबर शुरू हो चुका है। यह महीना कई मायनों के लिहाज से बेहद ही खास रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार नवंबर माह की शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और श्रावण नक्षत्र में हो रहा है। नवंबर माह में कार्तिक का महीना समाप्त होगा और मार्गशीर्ष माह आरंभ होगा। यह माह बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इसी माह में भगवान विष्णु अपनी चार माह की निद्रा का त्याग करेंगे और इसी के साथ सभी तरह के शुभ कार्य व मांगलिक कार्य दोबारा से आरंभ हो जाएंगे। हिंदू धर्म में कार्तिक माह को बहुत ही शुभ माना गया है इस माह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाएं गए हैं। नवंबर में चातुर्मास समाप्त हो जाएंगे और विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। देवउठनी एकादशी पर ही तुलसी विवाह संपन्न होता है। कार्तिक माह के बाद मार्गशीर्ष माह प्रारंभ हो जाएगा। यह महीना हिंदू पंचांग का नौवां महीना होता है। इस माह को अहगन भी कहा जाता है।  मार्गशीर्ष को भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय माह माना गया है। आइए जानते हैं अहगन माह में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और ग्रहों का गोचर रहने वाला है।
विज्ञापन

नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार

तिथि व्रत और त्योहार
01 नवंबर 2022, मंगलवार गोपाष्टमी
02 नवंबर 2022, बुधवार आंवला नवमी
4 नवंबर 2022, शुक्रवार देवोत्थान एकादशी, तुलसी विवाह
5 नवंबर 2022, शनिवार शनि प्रदोष व्रत
6 नवंबर 2022, रविवार वैकुंठ चतुर्दशी
7 नवंबर 2022, सोमवार देव दीवाली
8 नवंबर 2022, मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा,देव दीपावली, गुरु नानक जयंती
16 नवंबर 2022, बुधवार वृश्चिक संक्रांति
20 नवंबर  2022, रविवार उत्पन्ना एकादशी

नवंबर माह के गोचर और ग्रहण

इस महीने भी ग्रहण देखने को मिलेगा।  08 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसके पहले 25 अक्तूबर को आंशिक सूर्यग्रहण था। 15 दिन के अंतराल पर यह दूसरा और साल का अंतिम ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा ऐसे में इसका सूतक काल मान्य होगा। इसके अलावा कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जिसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

 
तिथि ग्रहण और ग्रहों का गोचर
11 नवंबर 2022  शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर
13 नवंबर 2022 वक्री मंगल का वृषभ राशि में गोचर
13 नवंबर 2022 बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
16 नवंबर 2022 सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर
24 नवंबर 2022 गुरु मीन राशि में मार्गी
 08 नवंबर 2022 चंद्र ग्रहण 2022

November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed