फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   navratri ashtami navami date time kanya puja vidhi and upay

Navratri 2024: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर सुख-समृद्धि और माता रानी की कृपा पाने के जरूर करें यह उपाय

Mon, 07 Oct 2024 11:53 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 07 Oct 2024 11:53 AM IST
सार

अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्त्व है। नौ कन्याओं को देवी दुर्गा का रूप मानकर उन्हें भोजन कराना और उपहार देना पुण्यकारी माना जाता है। कन्या पूजन के दौरान उन्हें हलवा, पूरी, चने का प्रसाद दिया जाता है। 

विज्ञापन
navratri ashtami navami date time kanya puja vidhi and upay
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Navratri 2024: नवरात्रि माता दुर्गा की उपासना का प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक शक्ति की उपासना की जाती है। इस दौरान भक्तजन विभिन्न विधियों से माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। नवरात्रि के आठवें और नवें दिन विशेषरूप से कन्या पूजन का विधान है । यह दिन महागौरी और मां सिद्धिदात्री की उपासना का होता है, जिन्हें सौंदर्य, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। माता रानी की भक्ति और उपासना के द्वारा जीवन में आने वाली कठिनाइयों का समाधान होता है और हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार इस साल 11 अक्तूबर 2024 को अष्टमी और नवमी एक ही दिन मनाई जा रही है। ऐसे में आप 11 अक्तूबर को मां महागौरी और देवी सिद्धिदात्री की पूजा भी कर कुछ उपाय कर सकते हैं।

विज्ञापन


कन्या पूजन: सबसे महत्वपूर्ण उपाय
अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्त्व है। नौ कन्याओं को देवी दुर्गा का रूप मानकर उन्हें भोजन कराना और उपहार देना पुण्यकारी माना जाता है। कन्या पूजन के दौरान उन्हें हलवा, पूरी, चने का प्रसाद दिया जाता है। इससे माता दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


सात्विक भोजन और उपवास
अष्टमी के दिन सात्विक भोजन करना और यदि संभव हो तो उपवास रखना माता रानी की कृपा पाने का एक महत्वपूर्ण उपाय है। उपवास से मन और शरीर शुद्ध होते हैं और व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा और भक्ति से उपवास रखते हैं, उन पर माता रानी की विशेष कृपा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां दुर्गा के 108 नामों का जाप
अष्टमी के दिन माता दुर्गा के 108 नामों का जाप करना भी एक प्रभावशाली उपाय है। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों का अंत होता है और सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

चुनरी चढ़ाना
अष्टमी और नवमी के दिन माता दुर्गा की मूर्ति या चित्र पर लाल चुनरी चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यह चुनरी समर्पण का प्रतीक है और माना जाता है कि इस दिन चुनरी चढ़ाने से माता रानी की कृपा सदैव आपके साथ रहती है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहता है।


संध्या आरती और दीप प्रज्वलन
अष्टमी के दिन संध्या काल में देवी दुर्गा की आरती करें और घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है बल्कि माता रानी की कृपा भी प्राप्त होती है। माना जाता है कि दीप प्रज्वलन से घर के वातावरण में शांति और समृद्धि आती है और बुरी शक्तियों का नाश होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed