फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Mahaashtami Puja Vidhi Shubh Muhurat Aarti Katha And Mantra

Navratri 2025 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा से मिलता है सुख-सौभाग्य, जानें पूजा विधि

Tue, 30 Sep 2025 06:42 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Sep 2025 06:42 AM IST
सार

Navratri 2025 Day 8: मां महागौरी को अन्नपूर्णा का स्वरूप माना जाता है। ये भक्तों के लिए धन, वैभव और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनकी कृपा से भक्तों के सभी कष्ट शीघ्र ही दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
Navratri 2025 Day 8 Maa Mahagauri Mahaashtami Puja Vidhi Shubh Muhurat Aarti Katha And Mantra
मां महागौरी की उपासना से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Navratri 2025 Day 8: नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक अलग स्वरूप को समर्पित होता है। आठवें दिन की पूजा मां महागौरी को समर्पित है, जिनका स्वरूप अत्यंत गौर और शांतमय माना गया है। इनके तेज की उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से की गई है। इनकी आयु आठ वर्ष की मानी गई है और इनका संपूर्ण श्रृंगार, वस्त्र और आभूषण श्वेत वर्ण के ही होते हैं। वृषभ पर विराजमान मां महागौरी की चार भुजाएं हैं। ऊपर का दाहिना हाथ अभय मुद्रा में, नीचे का दाहिना त्रिशूल लिए हुए, ऊपर का बाएं हाथ में डमरू धारण किए और नीचे का बायां हाथ वर मुद्रा में। भक्तों के कल्याण के लिए इनका ध्यान और पूजन विशेष फलदायी माना गया है।

विज्ञापन


मां महागौरी की पूजा का महत्व
मां महागौरी को अन्नपूर्णा का स्वरूप माना जाता है। ये भक्तों के लिए धन, वैभव और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनकी कृपा से भक्तों के सभी कष्ट शीघ्र ही दूर हो जाते हैं। भक्त जब भी इनका स्मरण और ध्यान करते हैं तो वे असंभव कार्यों को भी संभव बना पाते हैं। मां महागौरी की उपासना मनुष्य की वृत्तियों को सत की ओर प्रेरित करती है और असत का विनाश करती है।
विज्ञापन


ऐसे पड़ा नाम महागौरी
पुराणों के अनुसार, पार्वती जी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी उल्लेख किया है कि देवी ने अत्यंत कठिन संकल्प लिया था
विज्ञापन
विज्ञापन

“जन्म कोटि लगि रैगर हमारी, बरउँ संभु न त रहउँ कुंआरी।”
इस तपस्या के कारण उनका शरीर एकदम काला हो गया। भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए और गंगाजी के पवित्र जल से उनका शरीर स्नान कराया। जल के स्पर्श से देवी का शरीर गौरवर्ण और अत्यंत कांतिमान हो गया। तभी से इन्हें महागौरी नाम से जाना जाने लगा।

Navratri 2025 Durga Ashtami: शारदीय नवरात्रि महाष्टमी कल, जानिए कन्या पूजन शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

पूजा का फल
मां महागौरी की उपासना से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उपासक अक्षय पुण्य का अधिकारी बनता है। पूर्व जन्मों के पाप भी धुल जाते हैं और भविष्य में दुख-दैन्य का प्रभाव नहीं रहता। भक्त को पवित्रता और दिव्यता का अनुभव होता है। कहा जाता है कि महागौरी की आराधना से जीवन में आलौकिक सिद्धियाँ और विशेष शक्तियाँ प्राप्त होती हैं।


Navratri 2025: नवरात्रि पर अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का ही महत्व क्यों ?

धन-धान्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री
महागौरी देवी को धन, वैभव और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी कहा गया है। जो भक्त श्रद्धा और भक्ति से इनकी पूजा करता है, उसके घर में सदैव सुख, शांति और सौभाग्य का वास होता है। इसी कारण अष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष विधान है। कन्याएं देवी स्वरूप मानी जाती हैं और उन्हें भोजन कराना मां महागौरी को अर्पित करना ही माना जाता है।

Durga Ashtami 2025: दुर्गा अष्टमी के दिन बन रहे हैं विशेष योग, सभी क्षेत्रों में मिलेगा लाभ के संकेत

मां महागौरी की पूजन विधि
अष्टमी तिथि के दिन प्रातः स्नान-ध्यान करके कलश पूजन करें और फिर मां महागौरी की विधिपूर्वक पूजा करें। इस दिन मां को सफेद पुष्प अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। मां को हलुआ, पूरी, सब्जी, काले चने और नारियल का भोग लगाया जाता है। पूजन के समय माता को चुनरी अर्पित करें और वंदना मंत्र का उच्चारण करें।

वंदना मंत्र
श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed