फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Nag panchami 2024 Date Time Kab Hai Nag Panchami Shubh Muhurat and Importance in Hindi

Nag Panchami 2024: दुर्लभ संयोग में नाग पंचमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

Fri, 09 Aug 2024 06:08 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 09 Aug 2024 06:08 AM IST
सार

Nag Panchami 2024:  हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ उत्तर भारत में मनाया जा जाता है। नाग पंचमी पर भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ उनके गले में विराजमान नाग देवता की पूजा होती है।

विज्ञापन
Nag panchami 2024 Date Time Kab Hai Nag Panchami Shubh Muhurat and Importance in Hindi
नाग पंचमी 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nag Panchami 2024: सावन का पवित्र महीना जारी है और आज नाग पंचमी का त्योहार है। हिंदू धर्म में श्रावण माह का विशेष महत्व होता है और इसमें आने वाले हर एक त्योहार का विशेष महत्व होता है। सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की विशेष रूप से आराधना करने का महत्व  होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ उत्तर भारत में मनाया जा जाता है। नाग पंचमी पर भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ उनके गले में विराजमान नाग देवता की पूजा होती है। नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने के साथ-साथ इन्हे दूध पिलाने की भी विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी पर नाग की पूजा करने से व्यक्तियों के जीवन में चल रहा कालसर्प और राहु दोष से मुक्ति मिल जाती है। इस वर्ष नाग पंचमी पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं नाग पंचमी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, तिथि, पूजा विधि, मंत्र और उपाय  हर एक बारे में विस्तार से।

विज्ञापन


नाग पंचमी शुभ तिथि (Nag Panchami 2024 Tithi)
हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 08 अगस्त की मध्यरात्रि के बाद यानी 09 अगस्त को सुबह 12 बजकर 37 मिनट शुरू हो जाएगी। फिर इस तिथि का समापन 10 अगस्त को सुबह 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार नाग पंचमी का पर्व 09 अगस्त को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


नाग पंचमी पर दुर्लभ योग
09 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार कई दुर्लभ योगों में मनाई जा रही है। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक इस वर्ष करीब 500 साल बाद दुर्लभ संयोग बना हुआ है। नाग पंचमी के दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ-साथ अमृत काल, रवि योग, शिववास योग, सिद्ध योग, साध्य योग, बव और बालव के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नाग पंचमी पर ग्रहों का योग
इस वर्ष नाग पंचमी पर ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। नाग पंचमी के दिन सूर्य कर्क राशि में विराजमान होंगे। इसके साथ ही सिंह राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण योग का संयोग रहेगा। वहीं कन्या राशि में केतु और चंद्रमा की युति  रहेगी। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहते हुए शश राजयोग का निर्माण करेंगे। गुरु और मंगल की युति वृषभ राशि में होगी। 

Nag Panchami 2024: क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा

नाग पंचमी पूजा शुभ मुहूर्त ( Nag Panchami 2024 Puja Shubh Muhurat)
09 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार है। इस दिन पूजा के लिए विशेष मुहूर्त दोपहर के बाद मिलेगा। इसके अलावा प्रदोष काल में भगवान भोलेनाथ और नाग देवता का पूजा विशेष महत्व होता है। 


नाग पंचमी पर पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त- सुबह 05:47 मिनट से लेकर 08:27 मिनट तक। 
नाग पंचमी पर दोपहर का शुभ मुहूर्त-  दोपहर 12:13 मिनट से लेकर 1:00 बजे तक का। 
नाग पंचमी पर प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 06:33 मिनट से रात को 08:20 मिनट तक।

नाग पंचमी का महत्व
नाग पंचमी का पर्व विशेष रूप से पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है। इसे लेकर मान्यता है कि नागों की पूजा से विषैले सर्पों से बचाव होता है और जीवन में उन्नति और समृद्धि आती है। भविष्य पुराण के अनुसार पंचमी तिथि नागों को अत्यंत प्रिय है और उन्हें आनंद देने वाली है। 

पूजा विधि
- नाग पंचमी के दिन श्रद्धालु प्रात:काल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और द्वार के दोनों तरफ गोबर के नाग बनाएं।
- पूजा स्थल में एक सर्प की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। 
- दही, दूध, दूर्वा, पुष्प, कुश, गंध, अक्षत और अनेक प्रकार के नैवेद्यों से नागों का पूजन करें। 
- अब नाग देवता की आरती करें और वहीं बैठ कर नागपंचमी की कथा पढ़ें। 
- इसके बाद नाग देवता से घर में सुख-शांति और सुरक्षा की प्रार्थना करें

नाग पंचमी के उपाय ( Nag Panchami 2024 Upay)
नाग पंचमी के पर्व पर महादेव और नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व होता है। नाग पंचमी पर श्री सर्प सूक्त का पाठ करना लाभकारी होता है। इस पाठ को करने से काल सर्प दोषों से मुक्ति मिलती है।

कुंडली से कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए नाग पंचमी के दिन चांदी के बने नाग-नागिन की पूजा करें और उन्हें दूध अर्पित करें। इस उपाय से सर्प दोष और भय से मुक्ति मिलेगी। 

नाग पंचमी पर कुंडली से राहु-केतु के दोषों को दूर करने के लिए राहु और केतु से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें, यहां जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed