फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Nagpanchami 2024 Do’s and Don'ts To Follow During Nag panchami

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें, यहां जानें

Thu, 08 Aug 2024 01:07 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 08 Aug 2024 01:07 PM IST
सार

Nag Panchami 2024: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल ये पर्व 9 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Nagpanchami 2024 Do’s and Don'ts To Follow During Nag panchami
Nag Panchami 202 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nag Panchami 2024: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल ये पर्व 9 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। ये दिन नाग देवता की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से मन से सभी डर भय दूर होते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं इस दिन नाग देवता को दूध पिलाने से परिवार में मां लक्ष्मी का वास होता है, और भोलेनाथ की कृपा भी बनी रहती है।

विज्ञापन

 

इस साल नाग पंचमी कई शुभ योग के साथ मनाई जा रही है। इस दिन सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। वहीं सुख-वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र और बुध देव मिलकर लक्ष्मी नारायण योग भी बनाएंगे। ऐसे में नाग देवता की पूजा करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। लेकिन इस शुभ दिन पर कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही होती है। इसी कड़ी में आइए जान लेते हैं कि नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

नाग पंचमी पर क्या करें

  • नाग पंचमी के दिन नाग देवता की विधि अनुसार पूजा करनी चाहिए। साथ ही मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू या मिट्टी से सांप की आकृति बनाएं। इससे धन लाभ की प्राप्ति होती है।
  • इस दौरान शिवलिंग का दूध से रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। 
  • नाग भगवान शिव के गले की शोभा को बढ़ाते हैं। ऐसे में इस दिन भगवान शिव की विधिनुसार पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने पर मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।
  • नाग पंचमी पर चांदी से बने नाग-नागिन के जोड़े की पूजा करें।
  • इस दिन नाग देवता को फल, फूल, मिठाई और दूध अवश्य ही अर्पित करना चाहिए।
  • नाग पंचमी पर उपवास रखने से मन से डर समाप्त हो जाता है।


नाग पंचमी पर क्या न करें

  • नाग पंचमी के शुभ अवसर पर भोजन में साग को काटकर नहीं बनाना चाहिए।
  • इस दिन लोहे की कड़ाही और तवा आग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। 
  • नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे मिट्टी या जमीन के नीचे बने में सांपों के बिल के टूटने का डर रहता है।
  • इस दौरान किसी भी नुकीली चीज जैसे सुई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर भगवान शेषनाग नाराज होते हैं।
  • नाग पंचमी पर तांबे के लोटे से शिवलिंग या नाग देव को दूध भूलकर भी न चढ़ाएं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed