Nag panchami 2022: आज इस विशेष योग में मनाई जाएगी नागपंचमी, शुभ मुहूर्त में पूजा करने से दूर होंगे कष्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपंचमी तिथि
नागपंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। #NagPanchami
पंचमी तिथि प्रारंभ: 2 अगस्त 2022, मंगलवार, प्रातः 05:13 से
पंचमी तिथि समाप्त: 3 अगस्त 2022, बुधवार, प्रातः 05:41 पर
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त: 2 अगस्त 2022, मंगलवार, प्रातः 06:05 से प्रातः 08:41 तक
नाग पंचमी के दिन बन रहा है विशेष संयोग
नाग पंचमी मंगलवार, 2 अगस्त को है और सावन महीने के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए यह व्रत रखती हैं। इस साल नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती की भी पूजा की जाएगी। इस दिन नियमानुसार नाग देवता और शिव-पार्वती की पूजा करने से कई गुना अधिक फल मिलता है।
- Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) 2 Aug 2022
नाग पंचमी पूजन विधि
- नाग पंचमी में 12 नागों की पूजा की जाती है। यह इस व्रत के देव माने गए हैं।
- पूजा करने के लिए नाग चित्र या मिटटी की सर्प मूर्ति को लकड़ी की चौकी के ऊपर स्थान दें और फिर पूजा करें।
- नाग देवता को हल्दी, रोली (लाल सिंदूर), चावल और फूल अर्पित करें।
- अब कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर नाग देवता को अर्पित करें।
- पूजा के बाद आरती करें।
- पूजा के अंत में नाग पंचमी की कथा सुनें।
- यदि आप नागपंचमी का व्रत रख रहे हैं तो चतुर्थी के दिन एक बार भोजन करें और पंचमी के दिन उपवास करके शाम को भोजन करें।
- Arjun Ram Meghwal (@ArjunRamMeghwal) 2 Aug 2022
नाग पंचमी पर होती है इन नागों की पूजा
नाग पंचमी के दिन इन बारह नागों की पूजा की जाती है-
- अनन्त
- वासुकि
- शेष
- पद्म
- कम्बल
- कर्कोटक
- अश्वतर
- धृतराष्ट्र
- शङ्खपाल
- कालिया
- तक्षक
- पिङ्गल