फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Nag Panchami 2020 is becoming a special coincidence for the attainment of wealth

Nag Panchami 2020: बन रहा है विशेष संयोग धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए है खास

Sat, 25 Jul 2020 12:09 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 25 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nag Panchami 2020 is becoming a special coincidence for the attainment of wealth
नाग पंचमी 2020

नाग पंचमी श्रावण मास में पड़ने वाला प्रमुख त्योहार है इस दिन भगवान शिव के सेवकों यानि नागों की पूजा करने का प्रावधान है। माना जाता है कि इस दिन नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए सांपो की पूजा करने का प्रावधान है। यह दिन काल सर्प दोष के निवारण के लिए उत्तम माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उन्हें विशेष तौर पर नागपंचमी के दिन कालसर्प निवारण के लिए पूजा-अर्चना करवानी चाहिए। इस बार नागपंचमी 25 जुलाई को पड़ रही है इस दिन विशेष योग बन रहा है जो कालसर्प दोष निवारण के साथ धन प्राप्ति की पूजा के लिए भी खास हैं।

विज्ञापन

Nag Panchami 2020 is becoming a special coincidence for the attainment of wealth
नागपंचमी 2020 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

नागपंचमी पर खास संयोग

इस बार नागपंचमी पर पहले चरण में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। इस समय मंगल ग्रह वश्चिक लग्न में होगा यह खास संयोग कालसर्प पूजा और धन प्राप्ति के लिए खास है। इस दिन कल्कि भगवान की जयंती के साथ विनायक चतुर्थी व्रत का पारण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nag Panchami 2020 is becoming a special coincidence for the attainment of wealth
नागपंचमी (सांकेतिक तस्वीर)

कौन से हैं अष्टनाग देव

नाग पंचमी के दिन अष्टनागों की देवता पूजा की जाती है। इन आठ नाग देवों के नाम अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख हैं। लेकिन नागपंचमी के दिन विशेष तौर पर वासुकि नाग, तक्षक नाग और शेषनाग की पूजा की जाती है।

 

विज्ञापन

Nag Panchami 2020 is becoming a special coincidence for the attainment of wealth
नागपंचमी पर धन प्राप्ति के लिए पूजा(सांकेतिक तस्वीर)

नागपंचमी पर क्यों की जाती है धन प्राप्ति के लिए पूजा

सर्पों को क्षेत्रपाल कहा जाता है, क्योंकि वे चूहों आदि से किसान की फसल की रक्षा करते हैं। हिन्दू धर्म में सर्पों को धन की रक्षक भी माना जाता है। इसलिए धन-संपत्ति आदि की प्राप्ति के लिए नाग-नागिन की पूजा की जाती है। इस दिन श्रीया (लक्ष्मी),नाग, शिवलिंग की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन शिव जी का अभिषेक भी करना चाहिए। इससे धनलक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन भगवान शिव की पुत्री मनसा देवी की पूजा करनी चाहिए। इनका जिक्र शिवपुराण में मिलता है। ये नागों की देवी हैं, नागपंचमी के दिन इनकी पूजा करने से धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed