फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Makar Sankranti 2025 Till Gud Khichadi Daan Significance on Sankranti

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर सूर्य और शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें इन पांच चीजों का दान

Tue, 14 Jan 2025 07:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Jan 2025 07:51 AM IST
सार

Makar Sankranti Daan 2025: मकर संक्रांति पर स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पर काले तिल के दान से सूर्यदेव अपनी कृपा बरसाते हैं। काले तिल का संबन्ध शनि से है। तिल के दान से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और कई तरह के दोष दूर होते हैं। इसलिए मकर संक्रांति पर काले तिल का अवश्य दान करें। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Till Gud Khichadi Daan Significance on Sankranti
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Makar Sankranti Khichdi Significance: आज मकर संक्रांति है और लोग महाकुंभ के मौके पर संगम में स्नान कर रहे हैं। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति में गंगा स्नान, दान, पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। इस बार प्रयाग में महाकुंभ के आयोजन होने से इसका महत्व काफी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के मकर राशि में गोचर करने को मकर संक्रांति कहते हैं। आत्मा के कारक ग्रह सूर्य हर माह सभी 12 राशियों में एक-एक माह के लिए गोचर करते हैं इसे ही संक्रांति कहते हैं। मकर संक्रांति के दिन से एक माह तक चलने वाला  खरमास खत्म हो जाता है और सूर्य के प्रभाव में एक बार फिर से तेजी आ जाती है। मकर संक्रांति को देश के अलग-अलग हिस्सों में कई नामों से जाना जाता है। मकर संक्राति को खिचड़ी, उत्तरायण पर्व, लोहड़ी और पोंगल आदि कई नामों से जाना जाता है। मकर संक्रांति पर शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति से वसंत ऋतु का आगमन प्रारंभ हो जाता है। मकर संक्रांति पर दान करने का विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति कई गुना ज्यादा होती है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद दान जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन-किन चीजों का दान करने से सूर्यदेव के साथ शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।

विज्ञापन


मकर संक्रांति के दिन करें तिल का दान
मकर संक्रांति पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं और एक माह तक शनि की राशि मकर में रहते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार में सूर्य-शनि पिता व पुत्र होने के बावजूद उनके बीच शत्रुता का भाव होता है लेकिन इन सबके होने के बाद भी सूर्य का शनि के घर में प्रवेश करना प्रेम का प्रतीक है। मकर संक्रांति पर तिल के दान का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पर काले तिल के दान से सूर्यदेव अपनी कृपा बरसाते हैं। काले तिल का संबन्ध शनि से है। तिल के दान से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और कई तरह के दोष दूर होते हैं। इसलिए मकर संक्रांति पर काले तिल का अवश्य दान करें। 
विज्ञापन


Makar Sankranti 2025: सूर्य उपासना का महापर्व मकर संक्रांति, जानें राशिनुसार किन चीजों का दान करना फलदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर घी का दान
मकर संक्रांति पर तिल के दान के साथ देसी घी के दान का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन घी का दान करने से व्यक्ति  को बीमारियों से मुक्ति मिलती है और कुंडली में सूर्य के साथ-साथ देवगुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होकर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

Happy Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन आकर्षक संदेशों से दें शुभकामनाएं


मकर संक्रांति पर गुड़ के दान का महत्व 
मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस गुड़ से बने तिल के लड्डू का करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार  गुड़ का संबन्ध सूर्यदेव और गुरु से होता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गुड़ दान करने से गुरु और सूर्य से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर होती हैं। इससे करियर में बढ़ोतरी, मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है। 

मकर संक्रांति पर कंबल और गर्म कपड़ों का दान
मकर संक्रांति पर ठंड बहुत अधिक होती है। ऐसे में इस दिन कंबल, गर्म कपड़ों का दान करना बहुत ही अच्छा और शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति पर कपड़ों का दान करने से राहु-शनि से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान 
मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करना बहुत ही लाभकारी और पुण्य की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी खाना और इसकी सामग्री का भी दान किया जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान करते हैं उनके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed