Makar Sankranti 2025: सूर्य उपासना का महापर्व मकर संक्रांति, जानें राशिनुसार किन चीजों का दान करना फलदाई
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पूजा-पाठ के साथ अपनी राशि के अनुसार दान करने का खास महत्व होता है। मकर संक्रांति पर दान करके भगवान सूर्य देव और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Makar Sankranti 2025: मंगलवार,14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर माह सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे संक्रांति कहते हैं और जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन से सूर्य दक्षिणायन की अपनी यात्रा को छोड़कर उत्तरायण होते हैं, इस कारण से इस पर्व को उत्तरायण के नाम भी जाना जाता है। उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा जाता है। मकर संक्रांति पर भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण होने पर ही देह का त्याग किया था। मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पूजा-पाठ के साथ अपनी राशि के अनुसार दान करने का खास महत्व होता है। मकर संक्रांति पर दान करके भगवान सूर्य देव और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस मकर संक्रांति पर राशिनुसार किन-किन चीजों का दान करना पुण्य लाभकारी सिद्ध होगा।
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। ऐसे में मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद पुण्यकाल में ऊनी कपड़े , तिल, गुड़, खिचड़ी और मसूर की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
Makar Sankranti 2025: 19 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें पुण्य काल का समय
वृषभ और तुला राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। शुक्र देव सुख, वैभव और संपन्नता प्रदान करते हैं। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर है उन्हे मकर संक्रांति पर चावल, दूध-दही, सफेद या गुलाबी रंग के ऊनी कपड़े, खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना विशेष फलदाई होगा।
Makar Sankranti Puja Vidhi: मकर संक्रांति पर इस विधि से करें सूर्य उपासना, मिलेंगे शुभ फल
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं और ज्योतिष में बुधदेव को वाणी और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव और बुधदेव की कृपा पाने के लिए तिल के लड्डू, साबुत मूंग, खिचड़ी, मूंगफली, हरे कपड़े आदि दान करना शुभ रहेगा।
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन देवताओं को अर्पित करें खिचड़ी, पूरी होगी हर मनोकामना
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होते हैं। चंद्रमा मन का कारक ग्रह होता है। मकर संक्रांति पर कर्क राशि वालों को खीर, सफ़ेद तिल के लड्डू, मिठाईयां, खिचड़ी,सफ़ेद तिल आदि का दान करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए इस दिन खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक,गुड़ और मसूर की दाल, तांबे के बर्तन आदि दान करना फलदाई है।
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें इन 5 मंत्रों का जाप, सूर्य देव प्रसन्न होकर दूर करेंगे हर समस्या
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि दोनों के ही स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं। संक्रांति पर सूर्यदेव और शनिदेव की कृपा पाने के लिए इन दोनों ही राशियों के जातकों को तिल, गुड़, खिचड़ी, मूंगफली,पपीता और पीले चन्दन का दान करना शुभ रहेगा।
मकर और कुंभ राशि
मकर राशि और कुंभ दोनों ही राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। मकर संक्रांति पर सूर्य देव अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में आते हैं ऐसे में कुंडली में शनिदेव के अशुभ प्रभाव को कम करने और सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए इन दोनों ही राशियों के स्वामियों को खिचड़ी,काला छाता, तिल या सरसों का तेल, उड़द की दाल की खिचड़ी और ऊनी वस्त्रों का दान करना मंगलकारी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.