{"_id":"65a36b6def0ed0fdf307d079","slug":"makar-sankranti-2024-upay-remedies-to-sun-strong-in-kundali-according-to-zodiac-sign-2024-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूर्य को मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये काम, मिलेगी तरक्की","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
सूर्य को मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये काम, मिलेगी तरक्की
Mon, 15 Jan 2024 09:55 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:55 AM IST
सार
Weak Sun Remedies on Makar Sankranti 2023: इस साल सूर्य देव 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए 15 जनवरी को सकर संक्रांति मनाई जा रही है। इस दिन सूर्य पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
विज्ञापन
सूर्य को मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये काम
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रहों के राजा सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस साल सूर्य देव 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए 15 जनवरी को सकर संक्रांति मनाई जा रही है। इस दिन सूर्य पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म में सूर्य देव को सभी ग्रहों का अधिपति माना जाता है। सूर्य देव यश, बल, गौरव और मान-सम्मान के प्रतीक हैं। कहा जाता है कि कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति हमेशा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और जीवन में तरक्की नहीं मिल पाती है। ऐसे में यदि आपकी भी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो मकर संक्रांति पर आपको कुछ उपाय जरूर करना चाहिए। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Makar Sankranti 2024: क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति? जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथाएं और राशि अनुसार दान
मकर संक्रांति पर करें सूर्य देव की पूजा
विज्ञापन
सूर्य को मजबूत करने के उपाय
विज्ञापन
Makar Sankranti 2024: क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति? जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथाएं और राशि अनुसार दान
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर करें सूर्य देव की पूजा
- मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं।
- इस दिन सूर्य देव के साथ शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।
- मकर संक्रांति के दिन सुबह उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके साथ सुथरे वस्त्र धारण कर लें।
- इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल भरकर और उसमें थोड़ा सा सिंदूर, अक्षत और लाल फूल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
- इसके साथ ही मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सूर्य को गुड़, तिल, खिचड़ी आदि का भोग लगाएं। इसके बाद विधिवत आरती करें।
विज्ञापन
सूर्य को मजबूत करने के उपाय
- कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत करने के लिए रोजाना तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, गुलाब का फूल डालकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दें।
- सिरहाने में सोने से पहले तांबे के लोटे में पानी रखें और सुबह उठकर उस पानी को पी लें।
- आप दाएं हाथ में कड़ा पहन सकते हैं, जिससे आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
- प्रतिदिन सुबह उठकर भगवान सूर्य की पूजा करें।
- सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रोजाना इस विशेष मंत्र का जाप करें- ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।। ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम।। शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमाः।