फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shri Krishna Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi Krishna Bhagwan Aarti Kunj Bihari Ki in Hindi

Shri Krishna Aarti: जन्माष्टमी पर इस आरती से करें लड्डू गोपाल की पूजा, हर इच्छा होगी पूरी

Mon, 26 Aug 2024 03:58 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 26 Aug 2024 03:58 PM IST
सार

Krishna Bhagwan Ki Aarti Lyrics: इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जयंती योग और कृत्तिका नक्षत्र के साथ मनाया जाएगा। इस योग में लड्डू गोपाल की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं

विज्ञापन
Shri Krishna Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi Krishna Bhagwan Aarti Kunj Bihari Ki in Hindi
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Krishna Ji Ki Aarti in Hindi : आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। घरों और मंदिरों में आधी रात को कान्हा जी के जन्म लेने के साथ ही कृष्ण जन्म अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जयंती योग और कृत्तिका नक्षत्र के साथ मनाया जाएगा। इस योग में लड्डू गोपाल की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है।

विज्ञापन


इस साल 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी है। इस दिन मथुरा, वृन्दावन और बरसाने में इसकी अलग धूम देखने को मिलती हैं। वहीं जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है।

विज्ञापन

हिन्दू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु जी का आठवां अवतार माना जाता है। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए। इस दिन कृष्ण जी के बाल रूप को पूजा जाता है। 12 बजे के बाद पूरे देश में उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें प्रसन्न करने के लिए माखन-मिश्री और पंचामृत का भोग लगाया जाता है। वहीं उनकी विशेष कृपा प्राप्ति के लिए आरती की जाती हैं। आरती करने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है। आइए इस आरती के बारे में जान लेते हैं।

श्रीकृष्ण की आरती

आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला 
श्रवण में कुण्डल झलकाला,नंद के आनंद नंदलाला

गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली
लतन में ठाढ़े बनमाली भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक

चंद्र सी झलक, ललित छवि श्यामा प्यारी की,
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की, आरती कुंजबिहारी की…॥

कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।
गगन सों सुमन रासि बरसै, बजे मुरचंग,  मधुर मिरदंग ग्वालिन संग।

अतुल रति गोप कुमारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥
॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

जहां ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा।
स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस।

जटा के बीच,हरै अघ कीच, चरन छवि श्रीबनवारी की

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥ ॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू 
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू 

हंसत मृदु मंद, चांदनी चंद, कटत भव फंद।
टेर सुन दीन दुखारी की

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥
॥ आरती कुंजबिहारी की…॥

आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥

आरती कुंजबिहारी की
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥


Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर घर ला रहे हैं लड्डू गोपाल, तो इन नियमों का जरूर करें पालन

Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में शामिल करें ये 5 खास चीजें, लड्डू गोपाल होंगे प्रसन्न

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed