फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2019 : जानें किन गुणों के कारण भगवान राम कहलाए 'मर्यादा पुरुषोत्तम'

Sat, 13 Apr 2019 12:12 PM IST
Madhukar Mishra पद्मश्री डा. रवींद्र नागर
पद्मश्री डा. रवींद्र नागर Published by: Madhukar Mishra Updated Sat, 13 Apr 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
know unique quality of lord ram on ram navami 2019
Ram Navami 2019
श्री राम नवमी हिंदू धर्म के परम पावन पर्वों में से एक है। इसकी गणना प्रमुख चार जयंतियों में है। यह चैत्र शुकल नवमी को मनाई जाती है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम धराधाम पर अवतीर्ण हुए थे। अब से लगभग 9 लाख वर्ष पहले भगवान ने दुष्टों का दमन कर सच्चे धर्म की स्थापना के लिए उन्होंने मानव शरीर धारण किया था। 


चैत्रे मासि नवम्यां तु शुक्ल पक्षे रघूत्तम:। 
प्रादुरासीत् पुरा ब्रह्नान् पर ब्रह्मैव केवलम्।। 


उस समय गुरु दिन, पुष्य नक्षत्र और कर्क लग्न था। कुछ लोग पुनर्वसु नक्षत्र भी बताते हैं। ऐसी नवमी कभी-कभी पड़ती है। उस समय अद्भुत योग था। पांच ग्रह उच्च के थे। बसंत ऋतु, न अति शीत न अति गर्म, दोपहर का उज्जवल प्रकाश, सुरभित वातावरण सब कुछ असाधारण। 
know unique quality of lord ram on ram navami 2019
Ram Navami 2019

इन गुणों ने बनाया मर्यादा पुरुषोत्तम

भगवान ने अपने आदर्श चरित्र से मानवता को अमर बना दिया। उससे पूर्व सुर और असुर का ही नाम अधिक लिया जाता था। मानव का महत्व अब तक अज्ञात था। श्री राम जी ने अपने अलौकिक स्वभाव, अद्भुत कार्य, उत्तम शील, अद्वितीय वीरता, अनुकरणीय सहनशीलता, विनम्रता, धर्म-प्रियता, परोपकार, स्वार्थ-त्याग आदि से जन-जन के मानस में अपना अधिकार जमा लिया था। यही कारण है कि अपने जीवनकाल में ही वे परम पूज्य हो गये थे और उसके बाद उत्तरोत्तर उनके प्रति श्रद्धा भक्ति भावना में विकास होता गया। 

know unique quality of lord ram on ram navami 2019
Ram Navami 2019
विदेशों में भी है राम नाम की धूम

उनके चरित्र का गुणगान केवल भारत अथवा निकटस्थ देशों में ही सीमित नहीं है। विश्व के अनेक सुदूर देशों में भी उनकी जीवन कथाएं दोहराई जाती हैं। सुमात्रा, जावा, कोरिया, मलेशिया आदि अनेक देशों में अति प्राचीन काल से राम कथा प्रचलित है। कई देशों में अहिंदू लोग भी रामलीला करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know unique quality of lord ram on ram navami 2019
Ram Navami 2019
सिर्फ दुष्टों का किया अंत, नहीं उठाया कोई लाभ

धर्म की रक्षा और दुष्टों के का दमन आवश्यक है, इसलिए आततायियों का विनाश किया किंतु उनसे कोई निजी लाभ नहीं उठाया। उनका राज्य उनके भाईयों को सौंप दिया। केवल वहां की प्रजा की पीड़ा का अंत किया। 
विज्ञापन
know unique quality of lord ram on ram navami 2019
Ram Navami 2019
न्याय की लड़ाई में मिला पशु-पक्षियों का भी साथ 
असत्य और अन्याय पर सत्य और न्याय की विजय के सिद्धांत की स्थापना की। इसमें उन्हें पशु-पक्षियों तक से भी सहयोग मिला। संस्कृत के सुप्रसिद्ध कवि मुरारी ने कहा है कि रामायण और राम चरित्र का तथ्य ही यह है कि न्यायी की सहायता पशु-पक्षी भी करते हैं और कुमार्ग में चलने वाले अन्यायी का साथ उनके सगे भाई भी छोड़ जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed