फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   know significance and dates of sawan somvar vrat 2019

Sawan Somvar Vrat 2019: जानें कब-कब पड़ेगा भगवान शिव को समर्पित सावन के सोमवार का व्रत

Mon, 22 Jul 2019 07:08 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Mon, 22 Jul 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
know significance and dates of sawan somvar vrat 2019

सनातन परंपरा में शिव की पूजा का बहुत महत्व है। भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। भगवान शिव को समर्पित सावन मास की शुरुआत 17 जुलाई से होने जा रही है और यह पावन मास 15 अगस्त 2019 तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पांचवा महीना है, जो अंग्रेजी माह के जुलाई-अगस्त में अक्सर पड़ता है। सावन के महीने में सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा अत्यधिक फलदायी मानी गई है। शास्त्रों में बताया गया है कि 'शिवः अभिषेक प्रियः' अर्थात् कल्याणकारी शिव को अभिषेक अत्यंत प्रिय है। सभी मनोकामनाओं को पूरा करने की शक्ति शिवलिंग के अभिषेक में समाहित है। भगवान शिव सभी दु:खों को दूर कर देते हैं। 

विज्ञापन


सावन के सोमवार में शिव पूजन का तुरंत मिलता है फल

सावन के महीने में शिवलिंग का पूजन-अभिषेक करने से सभी देवी-देवताओं के अभिषेक का फल उसी क्षण प्राप्त हो जाता है। श्री लिंग पुराण के अनुसार शिवलिंग के मूल में ब्रह्मा, मध्य में तीनों लोकों के ईश्वर श्री विष्णु तथा ऊपरी भाग में प्रणव संज्ञक महादेव रूद्र सदाशिव विराजमान रहते हैं। लिंग की वेदी महादेवी अम्बिका हैं। वे (सत,रज,तम) तीनों गुणों से तथा त्रिदेव से युक्त रहती हैं। यही कारण है कि शिवलिंग की पूजा करने वाल साधक शिव-पार्वती की कृपा सहजता से प्राप्त कर लेता है।
विज्ञापन


साल 2019 में सावन के सोमवार व्रत की तिथि

सावन के महीने में सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा का अत्यधिक महत्व है। इस बार सावन मास में कुल चार सोमवार पड़ेंगे — 

22 जुलाई, 2019 — पहला सावन सोमवार व्रत
29 जुलाई, 2019 — दूसरा सावन सोमवार व्रत
05 अगस्त, 2019 — तीसरा सावन सोमवार व्रत
12 अगस्त, 2019 — चौथा सावन सोमवार व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed