Kartik Month 2022: कार्तिक माह शुरू, जानिए इस महीने कब है करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा
Kartik Month 2022 Fast And Festivals List in Hindi: जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु और उनकी सबसे प्रिय तुलसी को समर्पित कार्तिक का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में कार्तिक के महीने को बेहद पवित्र माना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kartik Month 2022 Fast And Festivals List in Hindi: जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु और उनकी सबसे प्रिय तुलसी को समर्पित कार्तिक का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में कार्तिक के महीने को बेहद पवित्र माना जाता है। कार्तिक महीने में व्रत, स्नान और दान का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। इस माह में तुलसी जी की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है। कार्तिक माह चातुर्मास का आखिरी महीना होता है। इसी माह में भगवान विष्णु 4 महीने की निद्रा के बाद एकादशी तिथि के दिन जागते हैं। इस माह में भगवान विष्णु और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करने से जातक के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। इस वर्ष कार्तिक माह 10 अक्टूबर से आरंभ होकर 08 नवंबर तक चलेगा। इस माह में कई प्रमुख व्रत और पड़ते हैं। आइए जानते हैं इस माह में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा कब है-
कार्तिक माह 2022 के व्रत और त्योहार की लिस्ट
- 10 अक्टूबर- कार्तिक माह की शुरुआत
- 13 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ, संकष्टी गणेश चतुर्थी
- 14 अक्टूबर, शुक्रवार- रोहिणी व्रत
- 17 अक्टूबर, सोमवार- तुला संक्रांति, कालाष्टमी, अहोई अष्टमी
- 21 अक्टूबर, शुक्रवार- गोवत्स द्वादशी, वैष्णव रमा एकादशी
- 23 अक्टूबर, रविवार- काली चौदस, प्रदोष व्रत, धनतेरस, मास शिवरात्रि
- 24 अक्टूबर, सोमवार- नरक चतुर्दशी, दिवाली
- 25 अक्टूबर, मंगलवार- अमावस्या, भौमवती अमावस्या, गोवर्धन पूजा
- 26 अक्टूबर, मंगलवार- चंद्र दर्शन, अन्नकूट, भाई दूज
- 28 अक्टूबर, गुरुवार- वरद चतुर्थी
- 29 अक्टूबर, शनिवार- लाभ पंचमी
- 30 अक्टूबर, रविवार- षष्ठी, छठ पूजा
- 31 अक्टूबर, सोमवार- सोमवार व्रत
- 01 नवंबर, मंगलवार- गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत
- 02 नवंबर,बुधवार- अक्षय नवमी
- 03 नवंबर, गुरुवार- कंस वध
- 04 नवंबर, शुक्रवार- प्रबोधिनी एकादशी
- 05 नवंबर, शनिवार- तुलसी विवाह, प्रदोष व्रत
- 06 नवंबर, रविवार- विश्वेश्वर व्रत
- 07 नवंबर, सोमवार- मणिकर्णिका स्नान, देव दिवाली
- 08 नवंबर, मंगलवार- कार्तिक स्नान समाप्त, सत्य व्रत, पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, पूर्णिमा व्रत